Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर के AAP विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सुरक्षा:बालाजी की चौकी प्रोग्राम रोकने पर जताई नाराजगी; फेसबुक पर पोस्ट की साझा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर से आम आदमी पार्टी के MLA रमन अरोड़ा ने अपनी सरकारी सुरक्षा लौटा दी। उन्होंने यह फैसला वार्षिक भगवान बालाजी के कार्यक्रम को कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद लिया। अरोड़ा ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की। विधायक को डेढ़ साल बाद दोबारा गनमैन के साथ सुरक्षा प्रदान की गई थी। इस पोस्ट के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। बता दें कि कुछ माह पहले रमन अरोड़ा के सुरक्षा कर्मी व अन्य सरकारी सुविधाएं वापस ले ली गई थी। लेबर डे पर 1 मई के विशेष विधानसभा सेशन में विधायक रमन अरोड़ा आज शामिल भी हुए थे। इसी दौरान विधायक रमन अरोड़ा के घर सुरक्षाकर्मी और पॉयलट जिप्सी पहुंची।

अरोड़ा हर साल करवाते हैं बालाजी का कार्यक्रम

रमन अरोड़ा ने बताया कि वह हर साल भगवान बालाजी का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार ‘रंजिश’ के तहत उनके कार्यक्रम को होने नहीं दिया जा रहा है। अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि जो पंजाब पुलिस उनके धार्मिक कार्यक्रम में बाधा डालेगी, उन्हें उस पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए।

पिछले साल 23 मई को विधायक को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

बता दें कि एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई 2025 को पकड़ा था, जबकि विधायक को पिछले साल 23 मई को उनके अशोक नगर घर से गिरफ्तार किया था। अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी राजू मदान, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया था।

आप ने नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया

आप सरकार ने फ्लोर टेस्ट से पहले और विधायकों की टूट को रोकने के लिए नाराज चल रहे एमएलए को खुश किया है। इससे पहले जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!