Saturday , April 11 2026
Breaking News

पटियाला में बड़ी वारदात, सिगरेट के धुएं का विरोध करने पर 17 साल के युवक का चाकू मारकर कत्ल, पढ़ें

पटियाला, (PNL) : पंजाब के पटियाला से बड़ी खबर है। गांव ऊंटसर में सिगरेट का धुआं मुंह पर मारने का विरोध करने पर 17 साल के एक किशोर का कत्ल कर दिया गया। आरोपी ने चाकू से किशोरी की बाईं जांघ और छाती में दाईं तरफ वार किया। आरोपी की पहचान गांव ऊंटसर के रहने वाले गुरध्यान सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी बूटा सिंह ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। मृतक नौजवान की पहचान साहिल निवासी गांव कामी खुर्द के रूप में हुई है।

मृतक के भाई हर्ष कुमार की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह व उसका छोटा भाई साहिल अपने पड़ोसी सुखविंदर सिंह के साथ उनके दोस्त हर्ष निवासी गांव ऊंटसर के घर देर रात माता की चौकी पर गए थे। देर रात दो बजे वह, साहिल व सुखविंदर सिंह तीनों पेशाब करने के लिए हर्ष के घर के बाहर गए। वहां आरोपी गुरध्यान सिंह सिगरेट पी रहा था। आरोपी ने सिगरेट का धुआं साहिल के मुंह पर छोड़ा। इस पर साहिल ने एतराज किया, तो आरोपी गाली-गलौच पर उतर आया और हाथापाई करने लगा।

दोनों को उलझता देख हर्ष व सुखविंदर सिंह इनको छुड़ाने लगे. लेकिन इसी दौरान गुरध्यान ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर साहिल की बाईं जांघ व छाती में दाईं तरफ वार कर दिए। खून से लथपथ साहिल जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। साहिल को उसके दोस्त मोटरसाइकिल पर पास के अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Ludhiana एम्युनिशन डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माण:चेतावनी के बाद भी नहीं रुका भूमाफिया; आर्मी की शिकायत पर 3 पर FIR दर्ज

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के बद्दोवाल स्थित ’17 फील्ड एम्युनिशन डिपो’ (Asla Depot) की सुरक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!