Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब यूरिया घोटाले की जांच SIT के हवाले:खन्ना की SSP ने 5 सदस्यीय कमेटी बनाई; आरोपियों की तलाश में पुलिस की रेड

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के चर्चित यूरिया घोटाले की जांच तेज हो गई है। खन्ना की एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस टीम में एक एसपी, 3 डीएसपी और एक एसएचओ शामिल हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह कार्रवाई कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के बाद शुरू हुई है। मामला पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन (वेरका) के भट्टियां (खन्ना) स्थित कैटल फीड प्लांट में इस्तेमाल किए गए यूरिया से संबंधित है।

17 जून को कृषि विभाग ने कैटल फीड प्लांट में की थी रेड

गत 17 जून को कृषि विभाग की टीम ने कैटल फीड प्लांट में छापेमारी की थी। जांच के दौरान वहां 1340 बैग यूरिया बरामद किया गया, जिसे तकनीकी ग्रेड यूरिया बताया गया था। संदेह होने पर विभाग ने तीन नमूने लेकर उन्हें खाद परीक्षण प्रयोगशाला भेजा।

लैब रिपोर्ट में तीनों नमूनों में नीम ऑयल की मौजूदगी पाई गई। इससे यह स्पष्ट हुआ कि यह तकनीकी ग्रेड यूरिया नहीं था, बल्कि किसानों को सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जाने वाला नीम कोटेड कृषि ग्रेड यूरिया था। नियमों के अनुसार, तकनीकी ग्रेड यूरिया में नीम ऑयल नहीं होता।

एफआईआर के अनुसार, सब्सिडी वाले कृषि यूरिया को कथित तौर पर तकनीकी ग्रेड यूरिया के बैग में भरकर कैटल फीड प्लांट को सप्लाई किया गया। शिकायत में आरोप है कि इस तरीके से सरकारी सब्सिडी का दुरुपयोग कर निजी आर्थिक लाभ लिया गया और सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया गया।

कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर सहित अफसरों पर मिलीभगत के आरोप

एफआईआर में कैटल फीड प्लांट के जनरल मैनेजर सुरजीत सिंह भदौड़, अन्य जिम्मेदार अधिकारियों तथा सप्लाई करने वाली कंपनियों एम/एस इंडो ऑर्गेनिक्स, गिद्दड़बाहा और एम/एस मनीषा ट्रेडिंग कंपनी, नई दिल्ली के मालिकों पर आपसी मिलीभगत से इस कथित साजिश को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

यूरिया की खरीद, टेंडर प्रक्रिया की होगी जांच

पुलिस ने खाद (नियंत्रण) आदेश-1985, आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 318(4) और 61(2) सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गठित एसआईटी पूरे मामले की हर पहलू से जांच करेगी। इसमें यूरिया की खरीद, टेंडर प्रक्रिया, सप्लाई चेन, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!