Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना लूट कर भागते बदमाश को पकड़ा, साथी फरार:खंभे से बांधकर पीटा, नकली पिस्तौल ​बरामद: बाइक से आए थे 3-4 बदमाश

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब मोबाइल स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। जबकि उसके बाकी साथी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साए लोगों ने पकड़े गए युवक को सड़क किनारे एक बिजली के खंभे से बांध दिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी।वारदात कल रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।

खिलौना पिस्तौल दिखाकर देते थे वारदात को अंजाम

इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोगों ने एक युवक को खंभे से बांध रखा है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक खिलौना (डमी) पिस्तौल भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ये बदमाश इसी नकली पिस्तौल के दम पर राहगीरों को डराते-धमकाते थे और उनसे मोबाइल व नकदी छीन लेते थे।

बाइक पर सवार होकर आए थे 3-4 बदमाश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,देर रात करीब 11:30 बजे टिब्बा रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की वारदात हुई। बदमाश एक बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनकी संख्या 3 से 4 बताई जा रही है। मोबाइल छीनकर जैसे ही आरोपी भागने लगे, पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और घेराबंदी करके एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि दो आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, साथियों की तलाश जारी

हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभाला और खंभे से बंधे आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को चौकी ले गई है, जहां उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार हुए उसके बाकी साथियों (बाकी लुटेरों) का पता लगाया जा रहा है। इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि फरार आरोपियों की बाइक का नंबर और पहचान की जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!