Sunday , July 26 2026
Breaking News

जालंधर में नशे में धुत पुलिसकर्मी का VIDEO:BJP की महिला नेता की कार ठोकी, दूसरी गाड़ियों को भी टक्कर मारी, पीछा कर पकड़ा, सस्पेंड

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में शराब के नशे में धुत ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने जमकर हंगामा किया। उसने भाजपा की महिला नेता की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद भी कई और गाड़ियों में टक्कर मारने की कोशिश की। हालांकि अपनी गाड़ी को टक्कर लगने के बाद महिला नेता ने उसका पीछा किया।

उसने ASI को रोका और उससे पूछताछ करने लगी तो उसके नशे में धुत होने का पता चला। इसके बाद वहां लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने ASI को सस्पेंड कर लाइनहाजिर कर दिया।

पुलिसकर्मी के टक्कर मारने के बाद उसे पकड़ लिया गया। भाजपा नेत्री ने दावा किया कि वो नशे में था।

पुलिसकर्मी के टक्कर मारने के बाद उसे पकड़ लिया गया। भाजपा नेत्री ने दावा किया कि वो नशे में था।

नशे में गाड़ी चला रहा था ASI

पूरा मामला जालंधर के व्यस्त क्षेत्र वर्कशाप चौक के पास का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्दी पहने हुए एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी जतिंदर ने नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाते हुए कई वाहनों में टक्कर मार दी। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उसने काफी शराब पी रखी थी।

BJP की महिला नेता ने रोका तो भाग निकला

इसी दौरान वहां से गुजर रहीं भाजपा नेत्री आरती राजपूत की गाड़ी को भी नशे में धुत पुलिसकर्मी ने टक्कर मार दी। जब आरती राजपूत ने उसे रोकने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी अपनी गाड़ी को रोकने के बजाय मौके से तेजी से भगा ले गया। पुलिसकर्मी की इस हरकत पर भाजपा नेत्री ने हिम्मत नहीं हारी और तुरंत अपनी गाड़ी से उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया।

महिला नेता ने पीछा किया, थाने के पास रोका

आरती राजपूत ने पुलिसकर्मी की गाड़ी का पीछा करते हुए आखिरकार उसे मकसूदा पुलिस स्टेशन के पास घेर कर रोक लिया। गाड़ी रुकने के बाद जब पुलिसकर्मी नीचे उतरा, तो वह सड़क पर ही हंगामा करने लगा। वह पूरी तरह नशे में धुत्त था और ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आरती राजपूत ने अपने मोबाइल से पुलिसकर्मी का एक वीडियो भी बना लिया।

आरती ने मामले की जानकारी ADCP को दी

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरती राजपूत ने तुरंत इस मामले की सूचना एडीसीपी (ADCP) को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और अत्यधिक नशे में धुत्त पुलिसकर्मी जतिंदर को अपने साथ लेकर गए। इस दौरान आरती राजपूत ने अधिकारियों से मांग की कि दोषी पुलिसकर्मी का तुरंत मेडिकल करवाया जाए और उसका चालान काटा जाए।

जैसे ही भाजपा की महिला नेता ने पुलिसकर्मी को पकड़ा, वो बेसुध दिखा और तुरंत अधिकारी को फोन मिलाने लगा।

जैसे ही भाजपा की महिला नेता ने पुलिसकर्मी को पकड़ा, वो बेसुध दिखा और तुरंत अधिकारी को फोन मिलाने लगा।

ADCP बोले- वीडियो वायरल हुआ था

इस पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए एडीसीपी (ट्रैफिक) गुरबाज सिंह ने बताया कि देर रात वर्दी में तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा नशे की हालत में गाड़ी चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उसे रोका था और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की थी।

पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मी सस्पेंड किया

एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह ने आगे बताया कि पुलिस विभाग में इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया है। सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड (निलंबित) कर दिया गया है। उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : ‘होटल Mariton पर नहीं लगेगी सील, सब दस्तावेज हमारे पास’, MD डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा का बड़ा दावा

जालंधर, (PNL) : होटल मैरिटन को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के बाद …

जिमखाना क्लब में चुनावी माहौल गरमाया, अचीवर्स ग्रुप के चार प्रमुख चेहरों के नाम आए सामने

जालंधर, (PNL) : जालंधर जिमखाना क्लब के संभावित चुनावों को लेकर चुनावी माहौल लगातार गरमाता …

जालंधर में आज से बिजली विभाग राम भरोसे: ना तो शिकायत दर्ज होगी और ना ही फाल्ट ठीक करने मुलाजिम आएंगे, पढ़ें कारण

जालंधर, (PNL) : पांचवें दिन भी जिले में बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी …

जालंधर के हरनामदासपुरा श्मशानघाट की बदलेगी तस्वीर, बनेगी बेसमेंट पार्किंग, नितिन कोहली की बड़ी घोषणा

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल के हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने …

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख दीपके ने दिया ऐसा बयान, जिसकी हो रही जबरदस्त चर्चा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। NEET पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!