Monday , March 9 2026
Breaking News

पंजाब में अब बुलेट मोटरसाइकिल के कंपनी फिटेड साइलेंसर उतरवाने वालों पर होगा केस दर्ज, मैकेनिक भी फंसेंगे, पढ़ें पूरी खबर

चंडीगढ़, (PNL) : बुलेट मोटरसाइकिल के पटाखे मारने वालों के खिलाफ अब पंजाब पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में बुलेट के पटाखों संबंधी डाली गई याचिका के चलते एडीजीपी ट्रैफिक ने नए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक बुलेट मोटरसाइकिल के कंपनी फिटेड साइलेंसर को उतरवाने वाले मालिक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाई की जाएगी।

साथ ही इस साइलेंसर को उतारने वाले मैकेनिक व दुकानदारों के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया जाएगा। एडीजीपी ने पंजाब के सभी पुलिस कमिश्नरों और एसएसपीज को ये आदेश भेज दिए हैं। अदालत के इन आदेशों की जो पालना नहीं करेगा, उस पर न्यायालय की अवमानना करने की कारवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में पूर्व ग्रंथी ने ठेके पर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां : कर्मचारी घायल, 4 आरोपियों पर केस दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव चाटीविंड में 6 मार्च की देर रात शराब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!