Wednesday , August 19 2026
Breaking News

एलपीयू ने हासिल किया नया मुकाम, निरफ रैंकिंग-2023 ने एलपीयू को भारत के सभी सरकारी और निजीविश्वविद्यालयों में दिया 38वां रैंक

जालंधर, (PNL) : भारत के शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने आज (5 जून) नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2023 जारी की; जहांलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) को भारत के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में38वां स्थान दिया गया है। इसने पिछले साल की रैंकिंग से नौ स्थान की छलांग लगाई है।

एलपीयू के 3 स्कूल, आर्किटेक्चर; कानून और फार्मेसी भारत में शीर्ष 20 में; और, राज्य मेंअनुसंधान, वास्तुकला के लिए शीर्ष 2 में शामिल हैं। मैनेजमेंट और लॉ के लिए एलपीयू कोपंजाब राज्य में शीर्ष; और, फार्मेसी, कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए तथा  एक विश्वविद्यालय केरूप में शीर्ष 3 में स्थान मिला है।

भारत में, एलपीयू के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड लॉ दोनों व्यक्तिगत रूप से 16वें स्थान पर हैं; फार्मेसी 17 वीं ; कृषि 27; प्रबंधन 32; अनुसंधान के लिए 42; और, इंजीनियरिंग के लिए यह देशके शीर्ष 50 संस्थानों में से एक है। कुल मिलाकर सभी श्रेणियों में एलपीयू 46वें स्थान पर है।

यह अवसर  था भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क(एनआईआरएफ)-इंडिया रैंकिंग 2023 के 8वें संस्करण को जारी करने का। असल में  एनआईआरएफ ( NIRF) रैंकिंग इस बात का प्रतिबिंब है कि संस्थान समान श्रेणी में अन्यसंस्थानों की तुलना में कहां खड़ा है।

रैंकिंग के लिए एलपीयू में सभी को बधाई देते हुए चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा किइस रैंकिंग ने एलपीयू में हम सभी को प्रेरित किया है कि हम एलपीयू को दुनिया के शीर्षविश्वविद्यालयों में शामिल करने के लिए काम करना जारी रखें ताकि  भारत को एक बार फिरविश्व गुरुके रूप में जाना जाए। यह शीर्ष रैंकिंग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुधार औरविस्तार के लिए है।

इस वर्ष एनआईआरएफ रैंकिंग, बारह  विभिन्न श्रेणियों के लिए हैं जैसे ओवरऑल; युनीवर्सिटी ; मैनेजमेंट ; कॉलेज; फार्मेसी; मेडिकल ; दंत चिकित्सा, इंजीनियरिंग; आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ; लॉ ; रिसर्च ; एग्रीकल्चर एंड अलाइड सेक्टर्स।

भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों का चयन कार्य की गुणवत्ता के आधार पर किया जाता है: “शिक्षण, सीखना और संसाधन (टीएलआर); अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास (आरपी); स्नातक परिणाम (जीओ); आउटरीच और समावेशिता ( आई ); और, पीयर परसेप्शन(पीआर)

रैंकिंग के लिए एलपीयू में सभी को बधाई देते हुए चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा किइस रैंकिंग ने एलपीयू में हम सभी को प्रेरित किया है कि हम एलपीयू को दुनिया के शीर्षविश्वविद्यालयों में शामिल करने के लिए काम करना जारी रखें ताकि  भारत को एक बार फिरविश्व गुरुके रूप में जाना जाए। यह शीर्ष रैंकिंग पिछले वर्षों की तुलना में अधिक सुधार औरविस्तार के लिए है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!