Monday , September 7 2026
Breaking News

जालंधर ED ऑफिस में पेश नहीं हुए पूर्व CS:अब 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया, सनटेक सिटी मामले में चल रही जांच

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) अनुराग वर्मा को सनटेक सिटी मामले में ईडी ने नया समन जारी किया है। सोमवार को जालंधर स्थित जोनल कार्यालय में पेश न होने के बाद ईडी अधिकारियों ने उन्हें अब 9 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। मामला मोहाली के सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। ईडी इसमें कथित अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है। अनुराग वर्मा अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) हैं। हालांकि, जिस समय की अनियमितताओं की जांच हो रही है, उस दौरान वह हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे।इससे पहले ईडी ने उन्हें 31 अगस्त को बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हो पाए थे। वर्मा ने ईडी से और समय मांगा था। उन्होंने कहा था कि जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त समय चाहिए। वहीं IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी इस मामले में 27 अगस्त को दोबारा समन भेजा गया था।

सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड में फाइनेंशियल गड़बड़ियां सामने आई थीं। जब ये गड़बड़ियां हुईं, तब ये अधिकारी आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख थे। ED इन अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाना है कि निजी बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए जमीन के उपयोग में बदलाव (CLU) और अवैध लेआउट के मामले में नियमों का उल्लंघन किया गया था या नहीं।इसके अलावा, सनटेक सिटी मामले में आरोप है कि पंजाब रीजनल एंड टाउन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट एक्ट की धारा 90 के तहत की जाने वाली कार्रवाई को नजरअंदाज कर केवल धारा 85 के तहत कार्रवाई की गई, जिससे बिल्डर को राहत मिली।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हल्द्वानी विवाद पर पंजाब कांग्रेस सड़कों पर, जालंधर धरने में BJP पर जमकर बरसे चन्नी-परगट

जालंधर, (PNL) : हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के बाद मंच शुद्धिकरण के विरोध …

सिख से मुस्लिम बनी पंजाबी युवती पहले से शादीशुदा निकली:पति ने इंग्लैंड में 7 दिन झाड़ियों में छिपकर रखी नजर, युवक संग घूमते पकड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर की रहने वाली कोमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के मामले में …

पंजाबी सिंगर साउंड ऑपरेटर्स से भिड़े: माइक बंद होने के बाद सुनाई खरी-खोटी; विरोध हुआ तो कहा- खाली दिमाग शैतान का घर

लुधियाना, (PNL) : पंजाबी सिंगर निंजा और साउंड ऑपरेटर्स के बीच शुरू हुआ विवाद थमने …

अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखे संदिग्ध ड्रोन का सच सामने आया:वीडियोग्राफी के लिए उड़ाए; रनवे के पास मंडराने से 7 फ्लाइट डायवर्ट करनी पड़ी थीं

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार रात ड्रोन उड़ने की सच्चाई सामने आ …

पंजाबी मॉडल ने कनाडा जाकर पति को छोड़ा:युवक के साथ लिव इन में रह रही, पति बोला- ₹28 लाख ठगे; अब धमकियां दिला रही

जालंधर , (PNL) : होशियारपुर के चब्बेवाल से चार साल पहले कनाडा गई पत्नी ने पति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!