Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर सड़क हादसे में 1की मौत-3 घायल:नूरमहल रोड के संगतपुर बस स्टैंड की घटना, कार ड्राइवर गिरफ्तार, घायल फिल्लौर सिविल में भर्ती

जालंधर  , (PNL) : नकोदर के नूरमहल रोड पर संगतपुर बस स्टैंड के पास सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलगा पुलिस ने इस मामले में कार चालक बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों को फिल्लौर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा उस समय हुआ जब कार (PB 43 H 0452) और ई-रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ई-रिक्शा के मालिक कुलदीप सिंह (58) की मौके पर ही मौत हो गई। वह सुबह दुकानों पर कैंपरों से पानी की सप्लाई देने जा रहे थे।

मृतक के भाई अमरजीत सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी फिल्लौर ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई कुलदीप सिंह को मृत पाया। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह ई-रिक्शा पर सामान लेकर नूरमहल की तरफ जा रहे थे।

एक्सीडेंट के दौरान रोड पर ढंकी गई डेडबॉडी और बिखरा सामान।

एक्सीडेंट के दौरान रोड पर ढंकी गई डेडबॉडी और बिखरा सामान।

लुधियाना के माछीवाड़ा है कार चालक कार चालक की पहचान बिट्टू कुमार पुत्र पप्पू कुमार निवासी माछीवाड़ा, लुधियाना के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि वह नकोदर से माथा टेकने के बाद माछीवाड़ा जा रहा था। कार में उसका परिवार था। तभी संगतपुर अड्डे पर ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। कार में सवार 3 लोग भी घायल हुए।

नूरमहल के बिलगा क्षेत्र का थाना।

नूरमहल के बिलगा क्षेत्र का थाना।

पुलिस बोली-घायलों का फिल्लौर में चल रहा इलाज बिलगा थाने के एएसआई बगीचा सिंह ने बताया कि सुबह 112 पर हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी और 3 तीन लोग घायल थे। घायलों को एंबुलेंस से फिल्लौर सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को फिल्लौर सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने कार चालक बिट्टू कुमार को हिरासत में ले लिया है और परिवार वालों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!