Wednesday , August 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में नगर निगम कर्मचारी की लाश मिली:पीठ पर चोट के निशान, CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

चंडीगढ़  , (PNL) : चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित जंगल क्षेत्र में नगर निगम के एक कर्मचारी का शव मिला। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है, जो मनीमाजरा क्षेत्र का निवासी था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शव पर खासकर पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।

मृतक के मोबाइल फोन की जांच

पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी आखिरी बार किससे और क्या बातचीत हुई थी। वहीं, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की रंजिश या विवाद की जानकारी मिल सके।

घर से ड्यूटी के लिए निकला था कृष्ण कुमार

पुलिस ने जंगल क्षेत्र में एंट्री के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोशिश की जा रही है कि यह पता लगाया जा सके कि कृष्ण कुमार जंगल में अकेले गया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि ड्यूटी के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में आया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!