Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर में लापता सिलाई कारीगर का मिला शव:मां ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप, बोली-पहले भी 2-3 बार कर चुका है मारपीट

जालंधर  , (PNL) : जालंधर महानगर के थाना 5 के अंतर्गत आने वाले चौहान कॉलोनी क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सोनू के रूप में हुई है, जो कल शाम से लापता था और आज सुबह उसका शव बरामद हुआ। मृतक की मां ने सोनू के ही एक दोस्त पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

28 वर्षीय सोनू शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। वह पेशे से सिलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, सोनू रोज की तरह काम पर गया था और आमतौर पर शाम 5:30 बजे तक घर लौट आता था। लेकिन बीते कल जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिवार वाले उसकी तलाश में जुट गए और काफी परेशान थे।

मृतक की फाइल फोटो।

मृतक की फाइल फोटो।

गली नंबर 5 में मिला शव, हालत देख उड़े होश

आज सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने परिजनों को फोन कर चौहान कॉलोनी की गली नंबर 5 में बुलाया। जब सोनू की मां मौके पर पहुंचीं, तो वहां बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और उनका कहना था कि शव की हालत इतनी खराब थी कि उसे पहचानना भी मुश्किल हो रहा था।

दोस्त ‘बिट्टे’ पर हत्या का आरोप और पुरानी रंजिश

मृतक की मां ने तेजमोहन नगर की गली नंबर 6 के रहने वाले ‘बिट्टे’ नाम के युवक पर सीधे तौर पर हत्या की आशंका जताई है। मां का दावा है कि आज सुबह आरोपी बिट्टे ही उनके बेटे के शव को लेकर गली नंबर 5 में पहुंचा था। मां ने बताया कि बिट्टे पहले भी सोनू के साथ 2 से 3 बार बुरी तरह मारपीट कर चुका था।

फोन छीनने की भी वारदात

आरोपी ने पहले भी कई बार सोनू का मोबाइल फोन जबरन छीना था। पीड़ित मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना 5 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की मां के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दर्ज बयानों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!