Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प:परिवार का आरोप- गोलियां चलाईं, कार के शीशे तोड़े; दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

जालंधर , (PNL) :  जालंधर में पड़ोसी परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाने और घर के बाहर खड़ी गाड़ी (PB08 BT 5087) को चकनाचूर करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी-1 और एसीपी नॉर्थ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस फायरिंग के दावों की जांच कर रही है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामला कबीर नगर का है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, गली नंबर 6 में रहने वाले दोनों पक्षों के बीच 13 मई को भी विवाद हुआ था, लेकिन फिर कल स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं, जिसके निशान दीवारों पर साफ देखे जा सकते हैं।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोग।

हमले के बाद मौके पर मौजूद लोग।

घर के बाहर खड़ी कार को भी तोड़ा

पीड़ित पक्ष का कहना है कि यह हमला सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। हमलावरों ने न केवल गोलियां चलाईं, बल्कि घर के बाहर खड़ी कार पर भी हमला कर दिया। कार के शीशे और बॉडी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई है। पीड़ित परिवार ने यह भी दावा किया कि उनके पास एक वीडियो मौजूद है, जिसमें एक लड़की को गाड़ी तोड़ते हुए देखा जा सकता है।

कार को बुरी तरह तोड़ा गया।

कार को बुरी तरह तोड़ा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी सिटी-1 आकर्षि जैन तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। एडीसीपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि रेशम लाल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन पर हमला हुआ है। पुलिस को मौके से विवाद के सबूत मिले हैं, लेकिन फायरिंग की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिस पक्ष पर हमले का आरोप है, उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और यह स्पष्ट हो सके कि कितने राउंड फायरिंग हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!