Monday , September 21 2026
Breaking News

जालंधर में नाके पर फायरिंग करने के मामले आरोपी गिरफ्तार:3 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने नाके पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों सहित कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 5 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणी शोकर, दिलप्रीत सिंह और मेहर सिंह उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है।जालंधर के पुलिस कमिशनर श्री सतिंदर सिंह के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीसीपी सिटी श्री आदित्य एस. वारियर , एडीसीपी सिटी-2 श्रीमती माधवी शर्मा और एसीपी सब-डिवीजन-5 कैंट श्री कुलविंदर सिंह विर्क के नेतृत्व में जालंधर पुलिस ने यह बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना सदर के एसएचओ की देखरेख में 18 सितंबर 2026 को पुलिस चौकी जंडियाला के प्रभारी एसआई नरेंद्र मोहन अपनी पुलिस टीम के साथ जंडियाला मोड़ पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान जंडियाला मोड़ की तरफ से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी (नंबर PB-08-GB-1101) को रोककर तलाशी ली गई। एसआई नरेंद्र मोहन ने आरोपी को पकड़ा जब पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो के चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति से पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा, तो अचानक साथ बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर सब-इंस्पेक्टर पर फायरिंग करने का प्रयास किया। एसआई नरेंद्र मोहन ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत उसका हाथ पकड़कर एक तरफ धकेल दिया। इस दौरान आरोपी द्वारा चलाई गई दो गोलियां पास के एक ढाबे की दीवार में जा लगीं। पुलिस ने सूझबूझ से दोनों आरोपी को दबोचा पुलिस कर्मचारियों ने काफी सूझबूझ दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ के दौरान गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणी शोकर निवासी गांव अट्टी बाजा (फिल्लोर, जालंधर) के रूप में हुई, जबकि गाड़ी चला रहे व्यक्ति की पहचान दिलप्रीत सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला (मोगा) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से फायरिंग में इस्तेमाल की गई ग्‍लॉक पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट की धारा में FIR दर्ज

इस संबंध में थाना सदर, कमिशनरेट जालंधर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मणी शोकर से कड़ाई से पूछताछ के दौरान पुलिस ने 4 अन्य पिस्तौल और 2 और जिंदा कारतूस बरामद किए। इस तरह मामले में अब तक कुल 5 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए जा चुके हैं।इसके अलावा पुलिस ने मामले की कड़ी जोड़ते हुए 20 सितंबर 2026 को तीसरे आरोपी मेहर सिंह उर्फ प्रिंस निवासी न्यू आजाद नगर (लुधियाना) को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियारों में ऑस्ट्रिया निर्मित ग्लॉक, रोमानिया निर्मित टीटी-सी, जर्मनी निर्मित वाल्थर पिस्तौल और अन्य अचिह्नित पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा:ड्राइवर की आंखों में पड़ी तेज लाइट, वाहन का अगला हिस्सा पिचका; इंजन-मशीनरी बिखरी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। …

करतारपुर कॉरिडोर खोलने को जीरो लाइन पर अरदास:भारत-पाक की सिख संगत करेगी प्रार्थना, अमृतसर से जत्थेदार गड़गज्ज भी पहुंचेंगे

अमृतसर , (PNL) : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जल्द खोलने की मांग को लेकर आज …

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद …

कनाडा में ₹102 करोड़ के लिए 2 गुरुद्वारे गिरवी रखे:कर्ज नहीं लौटाया, कोर्ट ने बेचने पर रोक लगाई; पंजाबी मूल के पूर्व सांसद शक के घेरे में

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के 2 गुरुद्वारे लोन के लिए गिरवी रख दिए गए। …

जत्थेदार के फैसले पर बोले अमरजीत चावला- पक्ष नहीं सुना:मुझे बलि का बकरा बनाया, 35 साल की पंथ सेवा भी नजरअंदाज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य और अकाली दल के नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!