Thursday , July 9 2026
Breaking News

जालंधर में कार पेंटर से लूट, नकद रुपए छीने:दो लुटेरों ने गोली मारने की धमकी दी, मोबाइल तोड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया पुलिस थाना क्षेत्र में लूट की एक और घटना सामने आई है। यह वारदात गोराया गांव के घुरका में संग ढेसियां नहर पुल के पास हुई। लुटेरों ने एक कार पेंटर जसवीर राज से एक हजार रुपये नकद छीन लिए और उनका फोन तोड़ दिया। पीड़ित जसवीर राज ने बताया कि वह काम से छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात लुटेरों ने उन्हें रोका। लुटेरों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी और उनसे नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई बावा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!