Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Badshah के गाने पर पुलिस का एक्शन… Tateeree के 857 लिंक हटाए गए

न्यूज डेस्क, (PNL) : सिंगर बादशाह लगातार चर्चा में हैं. अब हरियाणा पुलिस ने उनके आपत्तिजनक गीत Tateeree के खिलाफ एक्शन लिया है. पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी सख्ती दिखाई है. पंचकूला पुलिस के मुताबिक अब तक इस गीत से जुड़े कुल 857 लिंक हटवाए जा चुके हैं. जिनमें 154 यूट्यूब वीडियो और 703 इंस्टाग्राम रील्स शामिल हैं. पुलिस ने यह कार्रवाई तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ समन्वय बनाकर कानूनी प्रक्रिया के तहत की है. असल में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस गीत के कई वर्ज़न री-अपलोड, शॉर्ट वीडियो और अन्य फॉर्मेट पर रोक लगाने के लिए प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी किए गए हैं. यह कदम खास तौर पर उन कंटेंट्स के खिलाफ उठाया गया है, जिनमें महिलाओं और नाबालिगों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया है.

मामले में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक Ajay Singhal ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में ऐसे किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि Tateeree जैसे मामलों में कानून के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी को और मजबूत किया गया है. डीजीपी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini के नेतृत्व में हरियाणा सरकार सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी दिशा में पुलिस और प्रशासन मिलकर लगातार प्रभावी कदम उठा रहे हैं, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए. उधर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पंचकूला आयुक्त शिबास कविराज ने सोशल मीडिया यूजर्स को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस प्रतिबंधित गीत पर रील या वीडियो बनाता या साझा करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी. यह मामला साइबर थाना सेक्टर-20 पंचकूला में दर्ज एफआईआर के तहत जांच में है और पुलिस लगातार निगरानी करते हुए अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!