Tuesday , September 8 2026
Breaking News

जालंधर में फर्जी नाका लगाकर अवैध वसूली: PAP कर्मचारी रंगे हाथों पकड़ा गया, गुस्साई भीड़ ने की पिटाई

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर रोड पर पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के एक कर्मचारी द्वारा फर्जी नाका लगाकर लोगों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और एक निहंग सिंह की सतर्कता के कारण आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएपी में तैनात एक कर्मचारी को सिविल वर्दी में नाका लगाकर राहगीरों को परेशान करते हुए पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर आने-जाने वाले वाहनों को रोक रहा था और उनसे दस्तावेजों की चेकिंग के नाम पर पैसों की मांग कर रहा था। जब हंगामा बढ़ा तो आरोपी का साथी अपनी कार में सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए आरोपी ने पहले तो अपनी गलती मानी, लेकिन बाद में बचने के लिए झूठी कहानी गढ़ने लगा। उसने दावा किया कि वह किसी बाइक सवार का पीछा कर रहा था, लेकिन उसकी बातों में विरोधाभास देख लोग भड़क गए।

लोगों ने बाल पकड़कर आरोपी को पीटा।

लोगों ने बाल पकड़कर आरोपी को पीटा।

घटना का शिकार हुए एक व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने उसे रोककर तलाशी ली और उसके दस्तावेज खंगाले। इसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ने के बदले 700 रुपए की मांग की। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक निहंग सिंह को भी आरोपी ने रुकने का इशारा किया। निहंग सिंह ने बताया कि उनके पास सभी वैध दस्तावेज थे, फिर भी आरोपी उनसे उलझने लगा। शक होने पर जब उन्होंने पूछताछ की और पुलिस को फोन करने की बात कही, तो आरोपी घबरा गया। निहंग सिंह की मुस्तैदी के कारण ही आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ। नौजवान द्वारा झूठ बोलने और पुलिस की वर्दी का रौब दिखाने पर लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने मौके पर ही उसकी ‘छित्तर परेड’ कर दी। आरोपी काफी देर तक अपना मुंह छिपाता रहा। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा की पुलिस टीम सरकारी गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से विभाग की छवि खराब हो रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें की जालंधर में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले एक शिवसेना नेता की सुरक्षा में तैनात कर्मी भी इसी तरह के फर्जी नाके के मामले में पकड़ा जा चुका है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!