Sunday , September 20 2026
Breaking News

जालंधर के सर्जिकल कॉम्प्लेक्स में फैक्ट्री में लगी आग:फायर टीमें बुझाने में जुटीं, 2 घंटे से डाला जा रहा पानी; शॉर्ट सर्किट की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर-कपूरथला रोड पर सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल गई और धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई टीमें आग बुझाने में जुट गई हैं। पिछले करीब दो घंटे से दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

सर्जिकल कॉम्पलेक्स में आग से उठता धुआं।

सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा

फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मालिकों को दे दी गई है। हालांकि, इस मामले में अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सर्जिकल सामान का निर्माण किया जाता है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!