Sunday , November 1 2026
Breaking News

जालंधर में होम्योपैथिक क्लिनिक पर फायरिंग:नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं; शीशा टूटा, दुकान का शटर खुला मिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस वारदात में क्लिनिक के शटर में छेद हो गए और अंदर लगे शीशे टूट गए। जिस समय फायरिंग हुई, उस समय क्लिनिक समेत पूरे इलाके की दुकानें बंद थीं। इसलिए, किसी जानी नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

दुकानदार महिला बोली- पुलिस ने क्लिनिक सील किया

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है। पास ही दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह आज दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी। होम्योपैथिक दवाई की दुकान सील करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें गोली चलने की जानकारी नहीं है। हालांकि, आसपास चर्चा है कि गोली चली है।

दुकान का शटर खुला था, शीशा टूटा था

साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।

शनिवार को दुकान बंद कर गए थे डॉक्टर

वहीं, बगल की दुकान सचदेवा प्रॉपर्टी एडवाइजर के यहां काम करने वाले व्यक्ति ने बताया- यह हमारे बिल्कुल पड़ोस में आर्यन नाम का होम्योपैथिक क्लिनिक है, जहां डॉक्टर संदीप शर्मा और उनके बेटे आर्यन शर्मा बैठते हैं। शनिवार रात को करीब साढ़े 8 बजे वे दुकान बंद करके गए थे और रविवार को दुकान पूरी तरह बंद थी।

व्यक्ति ने बताया कि आज सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे जब वे आकर दुकान खोलने लगे, तब देखा कि बाहर कांच बिखरा हुआ है और शटर पर गोली का निशान है। अंदर का शीशा भी टूटा हुआ दिख रहा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

उसने बताया- इससे पहले कभी उन्हें कोई धमकी मिली हो या ऐसा कोई विवाद हुआ हो, हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात कभी नहीं आई। सुबह जैसे ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई, वे तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और आसपास के कैमरों की जांच कर रहे हैं।

दुकान मालिक ने ये 2 बातें बताईं…

  1. आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक के मालिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया- शनिवार को मैं और मेरी पत्नी दुकान बंद करके गए थे। सोमवार को जब बेटे ने आकर दुकान खोली तो उसे शीशा टूटा हुआ मिला। जब हमने ध्यान से देखा कि शीशा क्यों टूटा है, तो थोड़ा और जांच करने पर हमें उसमें से एक बुलेट (गोली) का टुकड़ा मिला। इसके बाद हमने 100 नंबर पर शिकायत की और पुलिस आई।

  2. उन्होंने कहा- पुलिस का कहना है कि गोली अंदर ही है, बाहर नहीं जा सकती। पिछले कुछ समय में हमें कोई धमकी भरा फोन भी नहीं आया और नुकसान के नाम पर सिर्फ शीशा ही टूटा है। अब गोली किसी ने जानबूझकर चलाई है या कैसे चली, इसके बारे में अभी इन्वेस्टिगेशन जारी है।

SHO बोले- गोली मजाक में या नशे में चलाई

मौके पर पहुंचे थाना 5 के प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि हम सारी जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुकान के मालिक ने उन्हें बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही कोई उनके पास बंदूक लेकर आया है। पुलिस अधिकारी ने कहा- मुझे लगता है कि यह गोली किसी ने मजाक में या शराब पीते हुए चलाई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!