Friday , October 16 2026
Breaking News

जालंधर का व्यक्ति केन्या में किडनैपर्स से छुड़ाया:PAK के खान बाबा गैंग ने VIDEO बना मांगी थी फिरौती; घर आते ही बेटी को गोद में उठा रोया

जालंधर  , (PNL) : अफ्रीकी देश केन्या में पाकिस्तान और केन्या के किडनैपर्स के चंगुल में फंसा जालंधर का व्यक्ति छूट गया है। व्यक्ति 21 सितंबर को घर लौट आया। आते ही उसने बेटी को गोद में उठाया और रोने लगा। इस व्यक्ति के साथ 3 व्यक्तिों को किडनैपर्स ने बंधक बना लिया था। फिर परिवार को उनकी फोटो भेजकर 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।भाजपा के राज्यसभा सांसद सतनाम संधू की मदद से उनकी रिहाई हुई। घर लौटने के बाद इस व्यक्ति राकेश कुमार ने किडनैपिंग से लेकर छूटने तक की पूरी कहानी बताई। उसने कहा कि उन्हें वैलिड वीजा पर इटली भेजने का वादा किया गया, लेकिन केन्या एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्हें टैक्सी में सुनसान जगह ले जाया गया।जहां उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। किडनैपर्स में 3 पाकिस्तानी और 3 केन्या के नागरिक थे, जिनमें 2 लड़कियां भी शामिल थीं। उसे पता चला कि ये पाकिस्तान के खान बाबा गैंग के लोग हैं।

राकेश ने बताई पंजाब से जाने से लेकर रेस्क्यू तक की कहानी…

  • 95 लाख में तय हुआ था इटली का सौदा: पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के जरिए उनकी बात फिल्लौर (भार सिंह पुरा) के एक एजेंट बलविंदर कुमार और उसके साथियों से हुई थी। एजेंट ने राकेश को 95 लाख रुपए में लीगल तरीके से इटली भेजने का वादा किया। परिजनों ने 2 लाख रुपए कैश एडवांस दे दिए, जिसकी तस्वीरें भी परिजनों के पास मौजूद हैं। एजेंट ने दावा किया था कि पहले उन्हें केन्या जाना होगा, जहां नैरोबी स्थित दूतावास से 2 दिनों में उनके पासपोर्ट पर इटली का वीजा स्टैंप हो जाएगा और फिर वे सीधे इटली चले जाएंगे। झांसे में आकर वह 4 अगस्त 2026 को रवाना हुए और 5 को नैरोबी (केन्या) एयरपोर्ट पहुंचे।

  • एयरपोर्ट से गुप्त ठिकाने पर ले गए, पासपोर्ट-पैसे छीने: राकेश के मुताबिक, नैरोबी एयरपोर्ट के बाहर एक ड्राइवर पहले से ही उनकी तस्वीर लेकर खड़ा था। उसने मुझे और मेरे साथ आए दो अन्य व्यक्तिों अवतार सिंह और सुरिंदर सिंह को गाड़ी में बैठाया। कुछ किलोमीटर आगे जाकर गाड़ी में एक लोकल और पाकिस्तानी सवार हो गए। वे तीनों उनको शहर से दूर एक घर में ले गए। वहां 3 पाकिस्तानी, 3 केन्याई नागरिक (जिनमें दो लड़कियां भी शामिल थीं) मौजूद थे। आरोपियों ने तुरंत उनके मोबाइल फोन, पासपोर्ट, वीजा डॉक्यूमेंट्स, पास में रखे यूरो और भारतीय करंसी छीन ली और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

  • हाथ-पैर बांधकर बनाई टॉर्चर वीडियो: किडनैपर्स ने कहा कि आपके एजेंट ने उन्हें पैसे नहीं दिए हैं, इसलिए अब वे आपके जरिए पैसे वसूलेंगे। बंधक बनाने के दूसरे ही दिन किडनैपर्स ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। राकेश ने बताया कि उसके हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटा दिया गया। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और चेहरे पर लाल रंग लगा दिया गया ताकि वह खून जैसा दिखे। इसके बाद उसके साथियों को कैमरे के सामने यह बोलने के लिए मजबूर किया कि राकेश को बहुत पीटा जा रहा है, जल्दी से खान बाबा (पाकिस्तानी गिरोह का सरगना) को 70 हजार डॉलर की पेमेंट करो, वरना यह जिंदा नहीं बचेगा।

किडनैपर इस तरह मैसेज कर रुपए के लिए धमकाते थे।

किडनैपर इस तरह मैसेज कर रुपए के लिए धमकाते थे।

  • आधी रात केन्या पुलिस ने रेड कर छुड़ाया: राकेश ने बताया कि जब यह वीडियो फ्रांस में रह रहे उनके मामा सोमनाथ और उनके परिजनों तक पहुंचा, तो वे डर गए। परिजनों ने तुरंत इंडियन माइनॉरिटी फेडरेशन के कुलविंदर सिंह फ्रांस और राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू से संपर्क किया। सांसद संधू और दूतावास ने बिना देरी किए केन्या पुलिस और भारतीय विदेश मंत्रालय से तालमेल बिठाया। 10 सितंबर तड़के 2 बजे कीनिया की पुलिस ने रेड की। रेड के दौरान वह सहम गए लेकिन बाद में पता चला कि ये पुलिस है। पुलिस ने मौके से 3 पाकिस्तानियों और 3 केन्याई नागरिकों समेत सभी 6 आरोपियों को पीट-पीटकर काबू किया और गिरफ्तार कर लिया।

केन्या में किडनैप हुए तीनों व्यक्ति पंजाब लौट आए हैं।

केन्या में किडनैप हुए तीनों व्यक्ति पंजाब लौट आए हैं।

रेस्क्यू के बाद पुलिस ने भारतीय दूतावास की मदद से व्यक्तिों को सुरक्षित पुलिस स्टेशन और फिर नैरोबी स्थित इंडियन एम्बेसी के संरक्षण में रखा। केन्याई अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कानूनी कागजी कार्रवाई और स्टेटमेंट दर्ज होने के बाद वह भारत लौट आए। घर पहुंचकर अपनी 11 महीने की बेटी और परिवार से लिपटकर राकेश भावुक हो गए।राकेश ने पंजाब के युवाओं से अपील की है कि वे ऐसे ट्रैवल एजेंटों के झूठे झांसे में बिल्कुल न आएं। किसी भी देश जाना हो तो भारत से ही अपने पासपोर्ट पर स्टैंप वीजा लगवाकर जाएं। पीड़ित परिवार ने धोखाधड़ी करने वाले स्थानीय एजेंटों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और उनके लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!