Tuesday , November 18 2025
Breaking News

जालंधर का युवक यूके में हुआ लापता, बर्थ-डे पार्टी के बाद से है गायब, पढ़ें पूरी खबर

गौरव बस्सी, जालंधर (PNL) : स्टडी वीजा पर यूके गया जालंधर के मॉडल टाउन का सिख युवक तीन दिन पहले वहां से लापता हो गया है। 15 दिसंबर को गुरशमन का बर्थ-डे था। वह दोस्तों के साथ पार्टी करके सैर करने गया और फिर वापस नहीं लौटा। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। परिवार वाले बेहद परेशान हो गए हैं। बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी गुरशमन सिंह भाटिया को तलाशने के लिए विदेश मंत्रालय से अपील की है।

गुरशमन के रिश्तेदार हरजाप सिंह ने बताया कि वह एक साल पहले लंदन मास्टर इन फाइनेंस की पढ़ाई करने गया था। वह अपने रूममेट्स के साथ लंदन ईस्ट में रेंट पर लिए फ्लैट में रह रहा था। 15 दिसंबर को उसका जन्मदिन था। सुबह 8 बजे उसकी पारिवारिक सदस्यों के साथ वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उसने रूम में ही दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उसके बाद वह सैर करने के लिए साथ वाले रूममेट के साथ चला गया और वापस नहीं लौटा। हरजाप ने बताया कि गुरशमन के रूममेट सिद्धार्थ से लगातार बात हो रही है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पा रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के Somerset इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक उत्सव “रंगला पंजाब 2025”, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सोमरसेट इंटरनेशनल स्कूल ,अबादान कैंपस, जालंधर में आज संस्कृतिक रचनात्मक और सामुदायिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!