Thursday , October 22 2026
Breaking News

जालंधर : इनोसेंट हार्ट्स में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न

जालंधर, (PNL) : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन तथा लोहारां में आयोजित फ़न फेयर में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथि डॉ. चंदर बौरी (एम डी मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा डॉ. रोहन बौरी (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) थे। जबकि गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका श्रीमती व श्री वरिंदर पाल (प्रसिद्ध समाज सेवी) ने निभाई।

लोहारां में श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ स्कूल्स) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल तथा लोहारां में कुमारी शालू सहगल तथा मैनेजमेंट के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथियों ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। तत्पश्चात ‘या कुनदेन्दु तुषार हार धवला’ श्लोक व नृत्य के साथ माँ सरस्वती की वंदना की गई।

इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा ‘कंधो से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं’ गीत व नृत्य के माध्यम से आगे बढ़ता हुआ भारत’ दिखाया गया कि फ़ौजी किस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं ? मंगलयान और चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग व लैंडिंग पर गर्व का अनुभव करते हुए विद्यार्थियों द्वारा ‘शाबाशियाँ’ गीत प्रस्तुत किया गया। ‘पपेट शो’ का बच्चों ने बहुत लुत्फ़ उठाया। किड्स ज़ोन,फूड कॉर्नर तथा गेम ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम ज़ोन में बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने हर प्रकार की गेम का आनंद उठाया। विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों और बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसकी अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, सोलो डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कलरिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप पूरा कार्यक्रम – मंच संचालन, विभिन्न प्रतियोगिताएँ गेम्स ज़ोन आदि सारा कार्यभार विद्यार्थियों के द्वारा ही संभाला गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में कार पार्किंग को लेकर बवाल:दुकानदार के सिर पर बेसबॉल बैट से हमला, रिवॉल्वर निकालने का आरोप,वारदात सीसीटीवी में कैद

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पुरानी माधोपुरी इलाके में एक दुकान के बाहर कार पार्किंग …

अनुपम खेर बोले- दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते:बादशाह-कपिल शर्मा के बाद पंजाबी सिंगर का समर्थन किया; शो में ड्रिंक कर पहुंचने के आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को लेकर हुए विवाद के …

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार:हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद, 3.491 किलो हेरोइन मिली; विदेश से जुड़े तार

अमृतसर , (PNL) : पंजाब के अमृतसर में ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियारों और …

जालंधर कैंट की पूर्व हलका इंचार्ज बोलीं- मैं परेशान नहीं:मेरी ऑडियो गलत तरीके से पेश की, पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रही

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व हलका …

जालंधर में रेहड़ी वर्कर की संदिग्ध हालत में मौत:दिलकुशा मार्केट में करता था काम, छत पर मिली डेडबॉडी; परिजन बोले-हत्या की गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की दिलकुशा मार्केट में संदिग्ध परिस्थितियों की युवक की मौत हो …

जालंधर में कन्फेक्शनरी शॉप में लगी आग:सारा सामान जला, मालिक बोला- फायर ब्रिगेड के इंतजार में आधा घंटा बीता

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में कन्फेक्शनरी शॉप पर आग लग गई। …

पंजाब में 60 दिन का नशा विरोधी मिशन:पुलिस और सिविल अधिकारी तैनात होंगे, हॉटस्पाट पर कैमरे; DGP ने गिनाए नशे के आंकड़े

जालंधर , (PNL) : जालंधर के PAP पहुंचे डीजीपी गौरव यादव ने बुधवार को नशे के …

दलेर मेहंदी के बचाव में उतरे मीका सिंह : बोले- भाई ने कभी शराब नहीं पी, आरोप साबित हुआ तो गाना छोड़ दूंगा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के उत्तराखंड में लाइव शो में हुए …

‘इतनी दारू पी रखी है, क्या गाएंगे’, दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर ही फटकारा

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को नवरात्रि के अवसर पर परफॉर्मेंस के …

पंजाब में दशहरे की धूम-लुधियाना में 121 फीट का रावण:गृह मंत्री अमित शाह करेंगे दहन; अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर में 100 फीट का दशानन जलेगा

लुधियाना , (PNL) : पंजाब भर में बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व दशहरा आज …

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!