Wednesday , September 9 2026
Breaking News

इंदौर में अवैध हथियार खरीदने पहुंचे पंजाब के पांच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इन पिस्तौलों के दम पर करनी थी बड़ी वारदात

इंदौर, (PNL) : पंजाब के पांच बदमाशों को एमपी पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12 अवैध पिस्तौलें, पांच जिंदा कारतूस, 01 इनोवा कार बरामद की है। आरोपियों की पहचान (1) गुरमेल सिंह पिता रमेश कुमार अटवाल निवासी ग्राम शेरखांवाला थाना कुलघटी जिला फिरोजपुर (पंजाब), (2) जगसीर सिंह पिता बगीचा सिंह अटवाल निवासी ग्राम शेरखांवाला वाल्मिकी मंदिर के पास थाना कुलघटी जिला फिरोजपुर (पंजाब), (3) प्रिंस पिता कुलविंदर सिंह अरफावला जिला कपुरथला (पंजाब), (4) विपन कुमार पिता रामकुमार निवासी जिला जालंधर (पंजाब) और (5) अजय उर्फ चंडु पिता सोहनलाल खोखकर निवासी लैलीवाला जिला फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक इंदौर की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि 05 व्यक्ति से अवैध हथियारों की तस्करी करने के इरादे से इनोवा कार से निकलने वाले है। क्राइम ब्रांच की टीम के द्वारा घेराबंदी कर तेजाजी नगर चौराहे के पास से इन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने यहां से हथियार लेकर पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!