Monday , November 23 2026
Breaking News

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज से 405 टन खतरनाक केमिकल पकड़ा है. इस खतरनाक केमिकल के रूप में सोडियम परक्लोरेट था. यह केमिकल बहुत शक्तिशाली होता है और इसका इस्तेमाल फैक्ट्रियों के काम के अलावा बम या विस्फोटक बनाने में भी किया जाता है.

इंडोनेशिया की एक न्यूज वेबसाइट ‘वासपाडा.आईडी’ के मुताबिक, यह घटना 7 नवंबर की है. ‘एमवी स्टार लाइन’ नाम का ये जहाज चीन से बांग्लादेश जा रहा था. इस जहाज की इंडोनेशिया के बेलावान इलाके के पास समुद्र में रोककर तलाशी ली गई और यह भारी मात्रा में केमिकल जब्त किया गया. इंडोनेशियाई नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी रियर एडमिरल डेनी सेप्टियाना ने बेलावान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी.

जांच के दौरान जहाज के कागजातों और उसमें रखे सामान की जानकारी में काफी गड़बड़ी पाई गई. इसके बाद ‘केआरआई सिगालू’ के कमांडर ने अपने मुख्यालय ‘कोअरमाडा I’ से बात करके जहाज की पूरी तलाशी लेने का आदेश दिया. अधिकारी डेनी के मुताबिक, जहाज पर कुल 36 कंटेनर लदे थे. इनमें से 15 कंटेनरों में 405 टन ‘सोडियम परक्लोरेट’ भरा था. यह एक खास तरह का केमिकल है, जो आग भड़काने के काम आता है.

नेवल रीजनल कमांड I के प्रमुख रियर एडमिरल डेनी सेप्टियन ने बताया कि ‘सोडियम परक्लोरेट’ एक बेहद खास केमिकल है, जिसका इस्तेमाल रॉकेट और मिसाइलों का ईंधन बनाने में किया जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि जहाज से पकड़े गए 405 टन से करीब 100 मिसाइलें तैयार की जा सकती हैं. बांग्लादेश भेजी जा रही इस खतरनाक खेप के पकड़े जाने के बाद अब कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर इसका असली मालिक कौन है और बांग्लादेश में इसे कौन लेने वाला था?

सोडियम परक्लोरेट (NaClO₄) एक बहुत ही ताकतवर केमिकल है, जिसका इस्तेमाल बड़ी फैक्ट्रियों में होता है. इसका मुख्य उपयोग रॉकेट का ईंधन, बम-बारूद और पटाखे बनाने में किया जाता है. यह केमिकल खुद तो नहीं जलता और न ही यह कोई बम है, लेकिन यह आग को बहुत तेजी से भड़काने का काम करता है. इसके अलावा, इसका इस्तेमाल कई उद्योगों और साइंस लैब में भी किया जाता है. हालांकि, जब इसे ज्यादा मात्रा में रखा या इस्तेमाल किया जाता है, तो बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि इससे भयंकर आग लगने और धमाका होने का खतरा रहता है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

ASI इकबाल सिंह हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज़ीरकपुर होटल में आरोपियों का Encounter

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जीरकपुर स्थित केएमजी होटल में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!