Saturday , October 17 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती में ₹200 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं; प्रशासन के अफसरों ने दबा दी फाइल

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें वेतन देने के नाम पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले का आरोप लग रहा है। शुक्रवार को सीबीआई की रेड के बाद इस मामले में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, चंडीगढ़ विजिलेंस के पास भी इस मामले की जांच पहुंची थी। विजिलेंस ने 7 मई 2026 को संदीप बंसल समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद फाइल प्रशासन के अधिकारियों के पास भेज दी गई, लेकिन आरोप है कि उस पर कार्रवाई करने के बजाय फाइल दबा दी गई।

अब सीबीआई की जांच के दायरे में उन वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका भी आ सकती है, जिनके पास कार्रवाई की सिफारिश वाली फाइल पहुंची थी। कंपनी के मालिक संदीप बंसल की प्रशासन के कुछ वरिष्ठ और राजपत्रित अधिकारियों से नजदीकी बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आउटसोर्स के जरिए नौकरी पर रखे गए युवाओं और अन्य लोगों से कथित तौर पर 2 लाख से ढाई लाख रुपए तक लिए जाते थे। इन कर्मचारियों का वेतन 20 से 25 हजार रुपए प्रति माह बताया जा रहा है। आरोप है कि कुछ लोगों को जाली दस्तावेजों के आधार पर भी नौकरी पर रखा गया।

आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रशासन की ओर से कंपनियों को जिम्मेदारी दी जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कंपनियों ने जिन कर्मचारियों को नौकरी पर रखा, उनके दस्तावेजों की जांच की जिम्मेदारी किसकी थी। यदि किसी कर्मचारी को जाली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्त किया गया, तो संबंधित कंपनी और दस्तावेजों की जांच करने वाले अधिकारियों की भूमिका भी जांच का विषय होगी।चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया नगर निगम की हाउस मीटिंग में भी कर्मचारियों की संख्या और शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठा चुके हैं। पहली बार हाउस मीटिंग में शामिल होने के दौरान उन्होंने कहा था कि जब शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या करीब 250 थी, तब भी सफाई व्यवस्था ऐसी ही थी। अब कर्मचारियों की संख्या 800 से ज्यादा होने के बावजूद स्थिति में खास बदलाव नहीं दिख रहा है। उन्होंने सवाल उठाया था कि जब व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा, तो इतने कर्मचारियों को रखने का क्या फायदा है।

जिन चार एजेंसियों के ठिकानों पर कार्रवाई की, उनमें जाहरवीर मैनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेज, ए टू जेड मैनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेज, नेशनल ग्रुप ऑफ सर्विसेज और किम्सी एंटरप्राइजेज शामिल हैं। एजेंसियां चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों और संस्थानों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों सहित आउटसोर्स मैनपावर उपलब्ध करवाती हैं।इन चारों ग्रुप से जुड़े करीब 30 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं। जांच में एजेंसियों को दिए गए सरकारी टेंडर, कर्मचारियों की भर्ती के दस्तावेज, वेतन भुगतान और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड महत्वपूर्ण हो सकते हैं। सीबीआई यह जांच कर रही है कि टेंडर आवंटन और भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया या नहीं। अभी जांच एजेंसी ने घोटाले की पुष्टि नहीं की है और आरोपियों की भूमिका भी स्पष्ट नहीं हुई है।

चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती करने वाली फर्मों के खिलाफ शिक्षा विभाग की ग्रुप-डी कर्मचारी यूनियन ने सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत दी थी। शिकायत में संदीप मलिक, उनके भाई विकास मलिक और बहन रेखा से जुड़ी फर्मों का जिक्र किया गया है।यूनियन ने आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ प्रशासन में मैनपावर उपलब्ध कराने से जुड़े करीब 70% टेंडर फर्मों को दिए जा रहे हैं। शिकायत में सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों में कर्मचारियों की भर्ती, टेंडर आवंटन और वेतन भुगतान में अनियमितताओं की आशंका जताई गई है।

यह भी आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद GeM पोर्टल की प्रक्रिया का हवाला देकर शिकायतों को दबा दिया जाता है। सीबीआई जांच करेगी कि कंपनियों को टेंडर कैसे दिए गए, दूसरी कंपनियों को मौका मिला या नहीं और इसमें अधिकारियों की क्या भूमिका रही।शिकायत में कई सरकारी विभागों और संस्थानों में आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जारी टेंडरों का भी जिक्र किया गया है। इनमें सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर मेन, सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, बुड़ैल जेल, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और खेल विभाग शामिल हैं। यूनियन ने इन संस्थानों में जारी टेंडरों और भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जांच की मांग की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, नूडल्स खाकर सोए थे, DCP ने क्या बताया?

न्यूज डेस्क, (PNL) : ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने …

सोढल इंडस्ट्री एरिया में 10 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस घर के गेट से टकराई, 1 बच्चा घायल

 जालंधर , (PNL) : शुक्रवार सुबह सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में बच्चों को स्कूल लेकर जा …

अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो:घायलों को 5-5 लाख देगी SGPC, धामी बोले- उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरत

अमृतसर , (PNL) : पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संघर्ष में जान …

खन्ना में ट्रक और वाहन की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने CPR दिया; मौत

  लुधियाना , (PNL) : खन्ना के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक और अज्ञात वाहन …

Pathankot में नशे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-ड्रग मनी बरामद, अमृतसर से बुलेट पर सप्लाई देने आए थे; पुलिस को देख भागे

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट पुलिस ने अमृतसर से बुलेट पर नशीले पदार्थ की सप्लाई देने …

ओलिंपियनों के शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 हजार दर्शक क्षमता वाला सुरजीत हॉकी स्टेडियम तैयार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर  सुरजीत हॉकी स्टेडियम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (27 अक्टूबर – …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों …

पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी:32 गजेटेड हॉलिडे, साल में 237 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर; सितंबर में सबसे ज्यादा छुट्टी

मोहाली , (PNL) : पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी …

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!