Monday , November 2 2026
Breaking News

चंडीगढ़ प्रशासक ने पंजाब सरकार-पुलिस की तारीफ की:कटारिया बोले-अपराधी पकड़ने में मदद की; दो जगह मर्डर से पीड़ा पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने पंजाब सरकार और पुलिस की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ट्राईसिटी में हुई हत्याओं के मामलों में अपराधियों को पकड़ने में पंजाब सरकार की पुलिस ने काफी मदद की। अब अपराधी जेल की सलाखों के पीछे हैं। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चंडीगढ़ पुलिस को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करने के कार्यक्रम के दौरान कटारिया ने यह बात कही। इस मौके पर शहर को कहानी तोपों की सौगात भी दी गई।

कटारिया ने सेक्टर-9 और सेक्टर-11 में हुई गोलीबारी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंडीगढ़ जैसे शहर में सरेआम गोली मारकर हत्या होना बेहद दुखद है। सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी और सेक्टर-11 में दवा विक्रेता जानकी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं की जानकारी मिलने पर उन्हें काफी पीड़ा हुई थी।

प्रशासक ने कहा कि इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाकर ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि भविष्य में इस तरह की वारदात दोबारा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद की और अब वे जेल में हैं।

यह 2 मामले सुर्खियों में रहे

  • प्रॉपर्टी विवाद में रची हत्या की साजिश: सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड अमरीन राय को गिरफ्तार किया था। अमरीन सेक्टर-35, चंडीगढ़ की रहने वाली है और पंजाब के एक एडीजीपी की भाभी है। पुलिस जांच के मुताबिक, हत्या के पीछे न्यू चंडीगढ़ में खरीदी गई प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था।

  • अमरीन का आरोप, चमनप्रीत ने उसे धोखा दिया: जांच में सामने आया कि अमरीन का आरोप था कि चमनप्रीत ने उसे धोखा दिया, महंगे दाम पर प्रॉपर्टी बेची और कब्जा भी नहीं दिया। इससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ था। इसी रंजिश में उसने चमनप्रीत को सबक सिखाने के लिए हत्या की साजिश रची।

  • साजिश में गैंगस्टर लकी पटियाल के शामिल: पुलिस के मुताबिक, साजिश में गैंगस्टर लकी पटियाल के शामिल होने की बात सामने आई। मोहाली के गांव कैम्बाला निवासी प्रॉपर्टी डीलर हर्षप्रीत सिंह ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। हर्षप्रीत ने एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अमरीन और गैंगस्टर के बीच संपर्क करवाया था।

  • 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल: सेक्टर-11 में दवा विक्रेता जानकी दास की हत्या के मामले में पुलिस ने जिला अदालत में 500 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें शूटर सन्नी मेहरा, अमित उर्फ शराबी और उनके तीसरे साथी आर्यन समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

  • शूटरों को सिर्फ डराने की बात कही: चार्जशीट में शूटर सन्नी मेहरा के पुलिस को दिए बयान के अनुसार, शुरुआत में उसे और अमित को जानकी दास की हत्या करने की बात नहीं बताई गई थी। उन्हें केवल यह कहा गया था कि सेक्टर-11 में कुमार ब्रदर्स नाम से मेडिकल स्टोर चलाने वाले दो भाइयों को डराना है।

  • टारगेट की पहचान बताई गई: इसके बाद उन्हें टारगेट की पहचान बताई गई। कहा गया था कि दुकान के कैश काउंटर पर एक मोटा आदमी बैठा होगा और उसके साथ एक लंबा लड़का खड़ा होगा। मोटे आदमी ने सोने की चेन और हाथ में कड़ा पहना होगा। पुलिस के मुताबिक, शूटरों ने इसी हुलिए के आधार पर जानकी दास को निशाना बनाया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

स्टेज पर कूदा फैन तो चिल्लाईं सिंगर सुनंदा शर्मा:सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर नीचे फेंका; गाजियाबाद के बाद जयपुर में सुरक्षा चूक

न्यूज डेस्क, (PNL) : फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया …

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान …

जालंधर में आज भारत-दक्षिण कोरिया के बीच महामुकाबला:सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे 3 मैच; चीन-बांग्लादेश की टीमें भी आमने-सामने होंगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी सोमवार का दिन बेहद रोमांचक …

नूरमहल में तस्करों का मीडिया कर्मी पर हमला, टांग तोड़ी:हाथ-सिर पर लगी चोटें; स्कूटी तोड़ी-मोबाइल जलाया, FIR दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में नशा तस्करों ने मीडिया कर्मी पर जानलेवा हमला …

लुधियाना में अकाउंटेंट ने किया सुसाइड:चुन्नी से कमरे में फंदा लगाया; पिता बोले-फैक्ट्री मालिक ने किया प्रताड़ित

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के फोकल पॉइंट फेज-2 स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले …

जालंधर के लांबड़ा में कैटरिंग कर्मी से लूट:बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला किया; 5 हजार कैश और मोबाइल लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लांबड़ा इलाके में देर रात घर लौट रहे कैटरिंग कर्मचारी …

पंजाब में AAP को एक और झटका! जौड़ामाजरा और पठानमाजरा के बाद अब इस MLA ने दिया इस्तीफा

अमृतसर, (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को एक और …

जालंधर 9 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

  जालंधर , ( PNL ) : कमिश्नरेट पुलिस की ओर से विभाग में लंबे …

सड़कों का बढ़ा बजट, नशे के खिलाफ 35 स्पेशल कोर्ट… पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले

चंडीगढ़ , (PNL) :चंडीगढ़ में पंजाब सीएम आवास पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

फिरोजपुर में तीन बच्चियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, इलाके में दहशत का माहौल

फिरोजपुर , (PNL) : पंजाब के फिरोजपुर जिले स्थित गांव मोहरे वाला से एक बेहद …

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!