Wednesday , August 19 2026
Breaking News

कनाडा में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की गोलियां मारकर हत्या, भारत सरकार निज्जर को घोषित कर चुकी थी आतंकवादी, पढ़ें

सरी, (PNL) : कनाडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है. खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरी में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. निज्जर अलगाववादी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ा था, जो भारत में प्रतिबंधित है. वह सरी में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का अध्यक्ष था.

खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कई सालों से कनाडा रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था. निज्जर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए पिछले एक साल में इसलिए और भी ज्यादा बड़ा सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को विदेशों में लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था.

कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था. निज्जर  के दो सहयोगियों को फिलीपींस और मलेशिया से कुछ महीनों पहले गिरफ्तार किया गया था.

पुजारी की हत्या का भी आरोप

इससे पहले साल 2022 में पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भगोड़े खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. एनआईए के मुताबिक, पुजारी की हत्या की साजिश खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) ने रची थी. कनाडा में रहने वाला निज्जर KTF का प्रमुख था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!