Wednesday , July 29 2026
Breaking News

सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में आज बदलाव करेगी मान सरकार, सभी चेनलों पर होगा गुरबाणी का प्रसारण, SGPC ने जताया विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार आज सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में बदलाव करने जा रही है। इसके लिए केबिनेट में इस संबंधी मंजूरी लेकर मान सरकार विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी, जिससे श्री हरमंदिर साहिब से गुरबाणी का प्रसारण सभी चेनलों के लिए मुफ्त किया जाएगा। इसके लिए किसी प्रकार के निविदा की जरूरत नहीं होगी। सीएम भगवंत मान ने कहा, आज सोमवार को कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। 20 जून को विधानसभा में ये प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

पंजाब में सिख गुरुद्वारा एक्ट संशोधन की सुगबुगाहट होते ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री मान की इस घोषणा पर आपत्ति जताई है। 

धामी ने कहा, सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 में पंजाब सरकार दखल नहीं दे सकती। इसमें सिर्फ केंद्र सरकार ही एसजीपीसी की सिफारिश पर संशोधन करने का अधिकार रखती है।

क्या है पूरा मामला?

मौजूदा समय में किसी एक ही चैनल पर गुरबानी का लाइव प्रसारण होता है. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में होने वाले गुरुबानी पाठ को लोग अपने घर बैठे सुन और देख सकते हैं. अब पंजाब की सरकार चाहती है कि यह सबके लिए फ्री में उपलब्ध हो. यानी किसी भी पेड चैनल के बजाय इसे सभी चैनलों पर मुख्त में दिखाया जा सके. यही वजह है कि पंजाब सरकार सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1925 में बदलाव करने जा रही है. भगवंत मान का कहना है कि यह सिख समुदाय की भावनाओं के अनुरूप है क्योंकि गुरबानी का निशुल्क प्रसारण किया जाना चाहिए.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के सामने पंजाब प्रेस क्लब में हाई-वोल्टेज ड्रामा, मेंबरों को रोके जाने पर पत्रकारों का विरोध

जालंधर, (PNL) : पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन …

जालंधर से AAP नेता अजय कौल के पिता का निधन, आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अजय कौल के पिता दयाल चंद …

राहुल गांधी की पंजाब रैलियों से पहले संगठन को एकजुट करने में जुटी कांग्रेस, 10 दिन के पंजाब दौरे पर आ रहे हैं प्रदेश प्रभारी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!