Monday , November 23 2026
Breaking News

अमृतसर में अधिकारियों के भरोसे टला किसानों का प्रदर्शन:अफसरों ने मांगी मंडियों की सूची, किसान बोले-खरीद नहीं हुई तो फिर आंदोलन करेंगे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सरकारी खरीद मंडियां बंद होने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता (संघर्ष) की ओर से आज डीसी कार्यालय के बाहर धान बिखेरकर प्रदर्शन करने का कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद किसान संगठनों ने फिलहाल इस कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला किया है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पलविंदर सिंह माहल ने बताया कि संगठन की ओर से जिला स्तर पर यह फैसला लिया गया था कि जिन सरकारी खरीद मंडियों को बंद कर दिया गया है, उनके विरोध में किसान अपना धान डीसी कार्यालय के बाहर बिखेरेंगे।

किसानों की मांग थी कि मंडियों में पड़ी धान की फसल की सरकारी रेट पर खरीद सुनिश्चित की जाए। यदि सरकार खरीद नहीं करती है तो किसान मंडियों और अपने घरों में धान बिखेरकर विरोध जताएंगे।

किसान नेता माहल ने बताया कि इस मामले को लेकर बीती रात से ही मंडी बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बातचीत चल रही थी। आज डीएसओ और अन्य अधिकारियों के साथ भी लंबी बैठक हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने किसानों को भरोसा दिलाया कि धान की सरकारी खरीद आज से ही शुरू कर दी जाएगी।

अधिकारियों ने किसान संगठन से यह भी कहा है कि उन्हें उन मंडियों की जानकारी और आंकड़े उपलब्ध करवाए जाएं, जहां धान की फसल पड़ी हुई है या किसान अपनी फसल लेकर खड़े हैं, ताकि वहां खरीद की प्रक्रिया शुरू करवाई जा सके।

किसान नेता ने कहा कि अधिकारियों की ओर से खरीद शुरू करने का भरोसा मिलने के बाद संगठन ने आज का विरोध प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का मुख्य मुद्दा धान की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद करवाना है। यदि भरोसे के मुताबिक खरीद शुरू नहीं होती तो संगठन दोबारा संघर्ष करने का फैसला ले सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

ग्रीस में जालंधर के दो सगे भाइयों का कत्ल, मारने वाला रिश्तेदारी में लगता था मामा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : विदेश जाकर परिवार की आर्थिक हालत सुधारने का सपना देखने वाले जालंधर …

पंजाब में ठंड का कहर शुरू, 26 नवंबर तक बारिश होने की संभावना

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बता दें कि …

800 पुलिसकर्मियों के पहरे में अमृतपाल सिंह, जल्लूपुर खेड़ा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमृतसर, (PNL) : खडूर साहिब से सांसद और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!