लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR
Punjab News Live -PNL
October 22, 2026
ताजा खबर, पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का अपमान करने और हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द बोलने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद याहिया खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मंदिर के पूजारी शशिकांत निवासी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, शाहपुर रोड ने बताया कि मोहम्मद याहिया खान ने कथित तौर पर हनुमान जी की मूर्ति पर ईंट से वार किया। आरोप है कि इस दौरान उसने हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द भी कहे, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। उसने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी।पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद याहिया खान निवासी मकान नंबर 336, गली चाचा बूट हाउस, कामरान रोड के रूप में हुई है।थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298 और 299 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।