Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में सूटों की दुकान में ₹5 लाख की चोरी:मार्केट में घूमती दिखीं महिलाएं, अन्य शॉप में भी घुसने की कोशिश

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में भदोड़ हाउस नजदीक एक सूटों की दुकान में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात महिलाओं के गिरोह ने दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद आस-पास के दुकानदारों में भी सहम है। थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुकान नंबर 29 में हुई चोरी

शिकायतकर्ता कुलविंदर सिंह पुत्र कर्नैल सिंह निवासी आत्म टावर, गोरी अपार्टमेंट, चंदर नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को उसकी भदोड़ हाउस के नजदीक पटियाला पार्किंग स्थित ‘हरजी क्रिएशन’ नाम की लेडीज सूट की दुकान नंबर 29 से करीब 5 लाख 2 हजार रुपए चोरी हो गए।

महिलाओं ने अलग-अलग दुकानों में चोरी की कोशिश की

पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि 28 अप्रैल को 4-5 अज्ञात महिलाएं मार्केट में घूमती हुई नजर आई थीं। इन महिलाओं ने अलग-अलग दुकानों में चोरी करने की कोशिश भी की। शिकायतकर्ता को पूरा शक है कि उसी गिरोह ने उसकी दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात 4-5 महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!