लुधियाना में बहू ने ससुर की कार का शीशा तोड़ा:आईफोन-बैग और कैश चुराया, पति के साथ चल रहा तलाक का के
Punjab News Live -PNL
October 12, 2026
पंजाब, लुधियाना
लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक व्यक्ति ने अपनी बहू व उसके साथी पर कार का शीशा तोड़कर सामान और कैश चोरी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बहू प्रिया गुप्ता और विकास राजपूत के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गुरनाम नगर जस्सियां रोड निवासी जिया लाल गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा ज्ञान गुप्ता अपनी पत्नी प्रिया गुप्ता से अलग रहता है। दोनों के बीच तलाक का केस अदालत में चल रहा है।
ईंट मारकर तोड़ा गाड़ी का शीशा शिकायतकर्ता के अनुसार 5 और 6 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि के दौरान प्रिया गुप्ता अपने साथी विकास राजपूत के साथ उनकी गाड़ी के पास पहुंची। दोनों ने उनकी मारुति सुजुकी कार (नंबर PB-10-GJ-8625) का फ्रंट और कंडक्टर साइड का शीशा ईंट मारकर तोड़ दिया।
आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू इसके बाद कार में रखा एक पुराना आईफोन-11, नए कपड़ों से भरे दो बैग और 200 रुपए के करीब 20 नोट यानी कुल 4,000 रुपए नकद लेकर चले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि यह घटना उन्हें डराने और धमकाने की नीयत से की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।