Thursday , October 15 2026
Breaking News

लुधियाना में नहर किनारे मिली लाश का केस अनसुलझा:3 दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं, पेट-गर्दन पर धारदार हथियार के वार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में नहर किनारे मिली महिला की लाश की तीन दिन बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। धारदार हथियार से हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका के बीच पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के जिलों के थानों और चौकियों से संपर्क किया है। अब पुलिस महिला के पोस्टर बनवाकर आसपास के इलाकों में लगवाने की तैयारी कर रही है।जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर की शाम ललतों से खेड़ी की तरफ जा रहे कुछ राहगीरों ने सुनसान रास्ते पर नहर किनारे एक महिला की लाश पड़ी देखी थी। राहगीरों ने तुरंत ललतों चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इसके बाद शव को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के पेट के अगले हिस्से और गर्दन पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान मिले। पुलिस को आशंका है कि ज्यादा खून बहने और गर्दन की नसें कटने के कारण उसकी मौत हुई।

महिला की बाजू पर लिखा मनी नाम।

महिला की बाजू पर लिखा मनी नाम।

पास से नहीं मिला मोबाइल-पर्स, टैटू ही पहचान का सहारा पुलिस के मुताबिक, महिला के कपड़ों और आसपास की जांच के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन, पर्स या पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला। ऐसे में फिलहाल उसके शरीर पर बने टैटू ही पहचान का अहम जरिया हैं। महिला के दाएं बाजू पर अंग्रेजी में ‘Money’ लिखा हुआ टैटू है, जबकि बाएं बाजू पर तीन स्टार बने हुए हैं। पुलिस ने इन टैटू की जानकारी के साथ महिला का हुलिया संबंधित थानों और चौकियों में भेजा है।

कहीं और हत्या कर शव यहां फेंकने का शक पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला की हत्या किसी दूसरी जगह पर की गई और इसके बाद शव को नहर किनारे सुनसान जगह पर लाकर फेंका गया। शव को यहां लाने के लिए किसी वाहन के इस्तेमाल की भी आशंका है। पुलिस आसपास के रास्तों और इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्ध वाहन या लोगों के बारे में सुराग मिल सके।

एक हफ्ते में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली पुलिस लुधियाना और आसपास के जिलों में पिछले करीब एक सप्ताह के दौरान महिलाओं के लापता होने संबंधी दर्ज शिकायतों की भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि अगर महिला अपने घर से लापता हुई होगी तो उसके परिवार या रिश्तेदारों ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई हो सकती है।

तीन दिन बीतने के बावजूद पहचान नहीं होने के बाद अब पुलिस महिला के पोस्टर तैयार करवाकर सार्वजनिक स्थानों और आसपास के इलाकों में लगाने की तैयारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पोस्टर के जरिए कोई व्यक्ति महिला को पहचान सकेगा और उसके परिवार तक पहुंचा जा सकेगा। थाना सदर के एसएचओ जगदेव सिंह ने कहा कि महिला की पहचान करने में पुलिस जुटी है। जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Chandigarh के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे, CM मान और DGP कार्यालय का जिक्र

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों को ईमेल भेजकर बम धमाके की धमकी …

लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत:CM मान का बैनर उतारते समय करंट लगा, तार से टकराई लोहे की रॉड; नीचे गिरा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जमालपुर में चंडीगढ़ रोड पर धरना-प्रदर्शन के दौरान करंट लगने …

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; बैग छीनने की कोशिश की

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, SHO बेअंत कौर सस्पेंड

पंजाब डेस्क, (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

मोहाली में कांग्रेस नेता के घर फायरिंग:8 गोलियां मारकर भागे हमलावर; परिवार बोला- डोनी बल गैंग से धमकियां मिल रही थीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर फायरिंग …

Jalandhar में AAP काउंसलर के पति पर हमला:4 युवकों ने चाकू से कई वार किए, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता

जालंधर , (PNL) : जालंधर में वार्ड नंबर-23 की पार्षद परमजीत कौर के पति हरपाल सिंह …

Jalandhar में ट्रक-स्कूटी पर गार्डर गिरा:महिला की टांग टूटी, ड्राइवर-क्लीनर बचे; अंडरब्रिज पर एक घंटे जाम रहा ट्रैफिक

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोढल के पास चंदन नगर अंडरब्रिज पर भारी वाहनों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!