Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना में नकली महिला पुलिसकर्मी गिरफ्तार: ट्रक ड्राइवरों से करती थी अवैध वसूली

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस की वर्दी पहनकर ट्रक चालकों पर रौब झाड़ने वाली एक महिला की असलियत सामने आ गई। खुद को पुलिस मुलाजिम बताकर कागजात जांचने के नाम पर अवैध वसूली कर रही महिला को ड्राइवरों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी 32 वर्षीय रमनदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पुलिस की वर्दी पहन कर सड़क पर उतरती, ट्रकों को रुकवाती और दस्तावेज चेकिंग का दबाव बनाकर ड्राइवरों से नकदी ऐंठती थी।

शुरुआत में ड्राइवर वर्दी देखकर सहम गए और कागजात दिखाने लगे, लेकिन महिला के हाव-भाव और बातचीत के तरीके पर उन्हें शक हुआ। जब कुछ ड्राइवरों ने उससे सख्ती से सवाल पूछे तो वह घबरा गई। इसके बाद सभी ड्राइवरों ने एकजुट होकर उसे घेर लिया और पीसीआर टीम को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। इस मामले में थाना मोती नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह विर्क ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इससे ज्यादा अभी पुलिस अधिकारी ने कुछ नहीं बताया। बता दें कि, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि उसके पास वर्दी कहां से आई और क्या वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ी हुई है। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जो रात के अंधेरे में ट्रक ड्राइवरों को निशाना बना रहा था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!