Tuesday , October 20 2026
Breaking News

T20 World Cup 2026: इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर?

स्पोर्ट्स  , (PNL) :  इंग्लैंड ने सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. पल्लेकेले में खेले रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड ने आखिरी ओवर में 2 विकेट से जीता. इंग्लैंड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर जीत हासिल की. इंग्लैंड को तो जीत से सेमीफाइनल का टिकट मिला, मगर पाकिस्तान पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा अब बढ़ गया है. इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तान का समीकरण अगर-मगर के फेर में फंस चुका है. कैसे, उस बारे में बात करें, उससे पहले जरा इंग्लैंड की जीत पर गौर करना जरूरी है. पाकिस्तान से मिले 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपने 3 बड़े विकेट पावरप्ले के अंदर ही गंवा दिए थे. मगर उसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और विल जैक्स के बीच हुई साझेदारी ने टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद की.

कप्तान हैरी ब्रूक 51 गेंदों पर 100 रन बनाकर आउट हुए, जो कि उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. उनके आउट होने के बाद पाकिस्तान को एक के बाद एक दो और झटके जरूर लगे मगर आखिर में इंग्लैंड की टीम मैदान मारने में कामयाब रही. इंग्लैंड ने 5 गेंद बाकी रहते ही 165 रन का लक्ष्य चेज किया और उसी के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया.

लगातार 5वीं बार Semi-finals में पहुंचा England

ये लगातार 5वीं बार है जब इंग्लैंड ने T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. इंग्लैंड ने 2016, 2021, 2022, 2024 और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. इससे पहले पाकिस्तान की बल्लेबाजी एक बार फिर सिर्फ सााहिबजादा फरहान के इर्द गिर्द घूमती दिखी. पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने ही सिर्फ अर्धशतक जड़ा. उनके अलावा बाकी किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज का स्कोर 30 रन के पार भी नहीं पहुंचा, जिस वजह से उसका स्कोर ज्यादा बड़ा नहीं हो सका.

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश में धुल गया था. वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह 2 मैचों के बाद उनके सिर्फ 1 अंक ही हैं. सुपर-8 के ग्रुप बी से 2 टीमों को सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करना है, जिसमें एक बर्थ इंग्लैंड ने कन्फर्म कर ली है. अब दूसरे बर्थ के लिए 3 टीमों यानी पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला है.

पाकिस्तान को सुपर-8 में आखिरी मैच श्रीलंका से खेलना है, जिसमें उन्हें बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी ही होगी. हालांकि, श्रीलंका को उसके घर में हराना इतना आसान भी नहीं होगा. न्यूजीलैंड की बात करें तो उसे श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ मुकाबला करना है. अगर वो दोनों मुकाबले जीत जाता है तो उसके 5 अंक हो जाएंगे और उस सूरत में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!