Tuesday , February 17 2026
Breaking News

मोहाली में गुरुद्वारे के अंदर पाठ कर रहे ग्रंथी सिंह पर युवक ने किया हमला, उसके बाद की बेहद घटिया हरकत, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : मोहाली के अंतर्गत खरड़ के पास सिल गांव के गुरुद्वारा साहिब में एक युवक ने बेहद शर्मनाक हरकत की। उक्त युवक ने पहले ग्रंथी सिंह पर हमला किया और फिर अपने सारे कपड़े उतार दिए। जानकारी के अनुसार गांव का एक युवक रोजाना शाम करीब पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में आता है। आज आते ही उसने ग्रंथी सिंह को अमृत ग्रहण करवाने के लिए कहा।

जब ग्रंथी सिंह ने मना कर दिया तो उक्त युवकों ने ग्रंथी सिंह पर हमला कर दिया और उसे खूब पीटा। इसके बाद उसने बेहद शर्मनाक हरकत करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अपने सारे कपड़े उतार दिए। इस घटना के बाद से गांव वालों में रोष है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!