Tuesday , September 1 2026
Breaking News

अमृतसर में बड़ी वारदात, मां ने अपनी ही 11 महीने की बच्ची को जहर देकर मार डाला, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खभर है। लोपोके के गांव कक्कड़ में एक महिला ने अपनी 11 महीने की बच्ची समेत पूरे परिवार को जहर दे दिया, जिसमें उसकी बच्ची की मौत हो गई। वारदात के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई। हीरा सिंह ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। बीती रात उसकी पत्नी लक्ष्मी कौर पूरे परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर भाग गई। जब सुबह उठे तो 11 महीने की निमरत की तबीयत खराब हो चुकी थी। उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। लोपोके के एसएचओ यादविंदर सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही बच्ची का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ा झटका! NCLT ने विवादित दिवालियापन फैसले पर लगाई रोक, संपत्तियों की बिक्री पर ब्रेक

न्यूज डेस्क, (PNL) : नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंगलवार को एस्सेल ग्रुप के …

इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरते ही गोवा वापस लौटा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

न्यूज डेस्क, (PNL) : इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी …

बादशाह का दूसरी पत्नी से तलाक:चंडीगढ़ की पंजाबी मॉडल से 5 महीने पहले की थी शादी; रैपर भी PEC में पढ़ाई कर चुके

    चंडीगढ़ , (PNL) : रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के …

अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:दुबई जाने वाली फ्लाइट लेट होने पर स्टाफ से बहस; बोले- मैनेजर को बुलाओ, फिर मत कहना

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। स्पाइसजेट …

अमृतसर में ड्रग्स और जाली नोट बरामद:एक तस्कर गिरफ्तार, 1.54 किलो नशा मिला; BSF-पुलिस ने सीमा से सटे इलाकों में की सर्च

अमृतसर , (PNL) : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे अमृतसर के इलाकों में BSF और पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!