Thursday , July 30 2026
Breaking News

मोहाली के होटल में आधी रात पुलिस की रेड:7 लड़कियां रेस्क्यू, 5 स्टाफ सदस्य गिरफ्तार; SSP बोलीं- अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर के एक होटल में बीते देर रात पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के संदेह में सात लड़कियों को रेस्क्यू किया, जबकि होटल के पांच स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जीरकपुर की एएसपी गजलप्रीत कौर खुद मौके पर मौजूद थी। उन्होंने कहा कि जीरकपुर पुलिस व ट्रैफिक पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एके ग्रैंड होटल में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने होटल में रेड की, जहां से सात लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इनमें से अधिकांश लड़कियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। इसके बाद पुलिस होटल में पहुंची। आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद यह एक्शन हुआ। आरोपियों पर इनमोरल ट्रैफिकिंग (प्रिवेंशन) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन लड़कियों को यहां कौन लेकर आया और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

पुलिस की टीमें महिलाओं को काबू कर ले जाती हुई।

पुलिस की टीमें महिलाओं को काबू कर ले जाती हुई।

पहले भी होटल पर केस दर्ज जांच में यह भी सामने आया है कि इस होटल से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी होटल के खिलाफ दो मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिससे इसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 और 112 भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस पूरे गिरोह के लिंक खंगालने में जुटी है और आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को कुचला:गोराया के पास एक्टिवा को पीछे से मारी टक्कर; मासूम की मौके पर मौत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के गोराया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक्टिवा स्कूटी …

अमृतसर में वाल्मिकि समाज के प्रदर्शन के बीच एक पुलिस मुलाजिम की मौत, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : शहर के भंडारी पुल पर गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में …

जालंधर : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत, बिना लाइसेंस कारोबार करने का आरोप, जांच के बाद हो सकती है FIR

जालंधर, (PNL) : विदेश यात्रा कंसल्टेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। …

वाल्मीकि समाज की 30 जुलाई को पंजाब बंद की कॉल का जालंधर में नहीं होगा असर, नेताओं ने किया स्पष्ट

जालंधर, (PNL) : वाल्मीकि समाज की ओर से दिए गए 30 जुलाई को पंजाब बंद …

Commonwealth Games 2026: India-Pakistan के बॉक्सर में हो सकता है फाइनल, ये है समीकरण

न्यूज डेस्क, (PNL) :  Commonwealth Games 2026 की बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान का फाइनल. इसके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!