Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में बाप-बेटे को गोली मारी:लंगर के ₹21 हजार को लेकर फायरिंग; घर में घुसकर जबरन बाइक-सामान ले जाने पर माहौल बिगड़ा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में लंगर के 21 हजार रुपए के लिए घर में घुसकर बाप-बेटे को गोली मार दी गई। हमलावर पैसे लेने के लिए आए थे। इसी दौरान उनके बीच जमकर बहस हो गई। जिसके बाद वह जबरन घर से सामान ले जाने लगे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो एक आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद घायल पिता-पुत्र के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर रहे हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।

अस्पताल में भर्ती घायल बेटा, जिसके हाथ पर गोली लगी है।

अस्पताल में भर्ती घायल बेटा, जिसके हाथ पर गोली लगी है।

करियाना स्टोर मालिक से था विवाद जानकारी के मुताबिक अमृतसर के जंडियाला गुरू में बलविंदर सिंह और उनका बेटा गुरप्रीत सिंह बरयावल रोड पर रहते हैं। उनका किसी करियाना स्टोर से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब 21 हजार रुपए की पेमेंट को लेकर उनका करियाना स्टोर के मालिक के साथ कहासुनी हुई थी।

रुपए नहीं दे पाए तो बाइक-सामान ले जाने लगे इस मामले में जख्मी बलविंदर सिंह ने बताया कि करियाना स्टोर से लंगर के लिए सामान खरीदा था। जिसके बाद उन्हें कहा था कि 10 अप्रैल तक रुपए दे देंगे। हालांकि वह तय तारीख पर रुपए नहीं लौटा पाया। इसके बाद करियाना स्टोर वाले आए और इसके बदले घर से बाइक और दूसरा सामान ले जाने लगे। इसको लेकर उन्होंने विरोध किया तो स्टोर मालिक ने फायरिंग कर दी।

4 राउंड फायरिंग की, लोग इकट्‌ठा हुए तो आरोपी फरार हुए बलविंदर ने कहा कि गोलियां उसे निशाना बनाकर चलाई गईं। जिसकी चपेट में उनका बेटा गुरप्रीत भी आ गया। दोनों को एक-एक गोली लगी। करियाना स्टोर मालिक ने कुल 4 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा होने लगे। यह देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिवार के लोगों ने बलविंदर और उनके बेटे गुरप्रीत को अस्पताल पहुंचाया। पिता के पैर और बेटे की बाजू पर गोली लगी है।

फायरिंग के बारे में जानकारी देता जख्मी बलविंदर सिंह।

फायरिंग के बारे में जानकारी देता जख्मी बलविंदर सिंह।

लंगर के लिए लिया था सामान जख्मियों के फैमिली मेंबर सुरिंदर सिंह ने बताया कि दुकानदार से लंगर लेने के लिए सामान लिया था। जिसका ही 21 हजार रुपए बकाया था। किसी वजह से तय टाइम पर रुपए नहीं दे पाए तो दुकान मालिक घर आ गया। उन्होंने घर के नीचे बनी दुकान से शटर उठाकर बाइक निकाली और कुछ अन्य सामान भी निकाल लिया। जब रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने फायरिंग कर दी।

पुलिस बोली- लेन-देन, पुरानी रंजिश का मामला पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी लेन-देन और पुरानी रंजिश से जुड़ा पाया गया है। पुलिस का कहना है कि पैसे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसके बाद एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जंडियाला गुरु के थाने के SHO हरपाल सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसी आधार पर FIR दर्ज की जा रही है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!