Wednesday , August 19 2026
Breaking News

फरीदकोट से बड़ी खबर, मौजूदा आईजी के नाम पर एसपी गगनेश कुमार और डीएसपी ने ली 20 लाख रुपए रिश्वत, पांच के खिलाफ केस दर्ज

फरीदकोट, (PNL) : पंजाब के फरीदकोट से बड़ी खबर आ रही है। आईजी के नाम पर 20 लाख रुपए लेने वाले फरीदकोट के एसपी इन्वेस्टिगेशन गगनेश कुमार समेत 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एसपी के साथ डीएसपी सुशील कुमार, आईजी दफ्तर फरीदकोट की आरटीआई शाखा के इंचार्ज SI खेम चंद पराशर और 2 अन्य लोगों को भी केस में नामजद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 7 नवंबर 2019 को गौशाला कोटसुखिया के संत बाबा दयाल दास की हत्या हुई थी। आरोप है कि इसी मामले में हरका दास डेरा के प्रमुख बाबा गगन दास को डरा धमका अधिकारियों की ओर से आईजी प्रदीप कुमार के नाम पर 50 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई, लेकिन डील 35 लाख रुपए में हुई थी। इसमें से 20 लाख रुपए ले लिए गए हैं। अब 15 लाख लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन इसकी भनक आईजी को लग गई। उन्होंने तुरंत जांच रोक कर मामला विजिलेंस के ध्यान में लाया।

इसके बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ और फिरोजपुर से विजिलेंस अधिकारी फरीदकोट पहुंचे। यहां उन्होंने SP ऑफिस में दो घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद रात को विजिलेंस की सिफारिश पर पांचों आरोपियों के खिलाफ कोटकपूरा सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं इसको लेकर एसपी गगनेश का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। उनके ऊपर जो भी आरोप हैं, वह सभी निराधार हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!