Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर के 3 कातिल अरेस्ट:NRI बॉयफ्रेंड का पिता भी शामिल, कनाडा से आकर लुधियाना में गोली मारी; लाश नहर में फेंकी

लुधियाना  , (PNL) : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए राजा था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी।

दरअसल, इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया।

सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा मोगा का रहने वाला है। उसके पिता प्रीतम और 2 दोस्तों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुक्खा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। गिरफ्तार तीनों आरोपी टैक्सी ड्राइवर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने सिंगर के मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सिंगर के मर्डर केस में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हत्या और आरोपियों को पकड़ने की कहानी…

  • सुखविंदर ने फोन करके पुल पर बुलाया13 मई की रात को करीब 8:30 बजे इंदर कौर अपनी सफेद रंग की फोर्ड फिगो कार से राशन लेने बाजार गई थी। 9 बजे सुखविंदर ने साजिश के तहत यशइंदर कौर को फोन करके नीलो नहर के पुल पर बुलाया। वहां सुखविंदर, उसका पिता प्रीतम सिंह और उसके दो दोस्त करमजीत सिंह और रविंदर सिंह रवि पहले से मौजूद थे।

  • गोली मारकर हत्या की, पुल से फेंकी लाश: इन सबने मिलकर बंदूक के दम पर इंदर को कार समेत किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने इंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को नीलो नहर के पुराने पुल से नीचे फेंक दिया। उसकी फोर्ड फिगो कार की नंबर प्लेटें तोड़ दीं और कार को पास के ही रामपुर गांव की नहर में डूबा दिया।

  • पुलिस ने पिता और दोस्त को गिरफ्तार किया: 15 मई को इंदर के भाई ने पुलिस को शिकायत दी। लुधियाना पुलिस के आला अधिकारियों ने इस केस को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस ने टेक्निकल जांच और अपने गुप्त सूत्रों की मदद से केस को सुलझा लिया। 16 मई को सुखविंदर के पिता प्रीतम और दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार।

  • नहर से मिली लाश और कार, पिस्टल बरामद: पुलिस ने आरोपी करमजीत सिंह की निशानदेही (पहचान) पर इंदर कौर की लाश और उसकी डूबी हुई कार को नहर से बरामद कर लिया है। करमजीत के पास से वारदात में इस्तेमाल .45 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले।

  • तीसरा आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार: तीसरे आरोपी रविंदर सिंह उर्फ रवि (उम्र 39) को 19 मई को गिरफ्तार किया। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल .30 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले। मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इन आरोपियों का पहले का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, जो अभी फरार है।

आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, जो अभी फरार है।

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी भी डेथ स्टोरी में कंवर्ट हो गई। इंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया और एक दूसरे के साथ शादी का वादा कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!