Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
कनाडा में फिरौती मांगने वाला पंजाबी युवक अरेस्ट:गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस, पुलिस ने किए चार्ज फ्रेम; कोर्ट 22 को सुनाएगा सजा - punjabnewslive
Thursday , July 9 2026
Breaking News

कनाडा में फिरौती मांगने वाला पंजाबी युवक अरेस्ट:गोलियां चलाने-आगजनी के 12 केस, पुलिस ने किए चार्ज फ्रेम; कोर्ट 22 को सुनाएगा सजा

जालंधर  , (PNL) :  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थानीय व्यापारियों को डराकर वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ एबॉट्सफोर्ड पुलिस डिपार्टमेंट की एक्सटॉर्शन टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पंजाबी मूल के युवक 22 वर्षीय गुरसेवक को अरेस्ट कर चार्ज तय कर दिए हैं। अदालत युवक को 22 मई को सजा सुनाएगी।पुलिस ने रिलीज जारी कर कहा कि गिरफ्तार गुरसेवक सिंह जनता की सुरक्षा के लिए खतरा है। उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक धाराएं दर्ज की गई हैं। इस पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एबॉट्सफोर्ड पुलिस ने आरोपी की तस्वीर भी सार्वजनिक की है ताकि उसकी आपराधिक गतिविधियों से जुडे अन्य पीडितों या गवाहों का पता लगाया जा सके।

पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि समुदाय को हिंसा और डराने धमकाने वाले अपराधियों से बचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इस तरह के अपराधों को जड से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

घटना की जानकारी देती कनाडा पुलिस की अधिकारी।

घटना की जानकारी देती कनाडा पुलिस की अधिकारी।

जानें पुलिस ने गुरसेव को कैसे काबू किया व्यापारिक प्रतिष्ठान पर की गोलीबारी- 17 दिसंबर की रात 10:43 बजे एबॉट्सफोर्ड पुलिस को किंग रोड (31000 ब्लॉक) पर स्थित एक बिजनेस (व्यापारिक प्रतिष्ठान) पर गोलीबारी होने की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां फायरिंग की पुष्टि हुई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

हाईवे पर नाकाबंदी करके घेरा: पुलिस ने तुरंत संदिग्ध हमलावर की कार का हुलिया नोट किया और सभी ऑन-ड्यूटी यूनिट्स को अलर्ट भेजा। कुछ ही देर बाद, ‘लोअर मेनलैंड इंटीग्रेटेड पुलिस डॉग सर्विस’ के एक अधिकारी ने संदिग्ध कार को हाईवे 1 (व्हाटकम रोड के पास) पर पूर्व की ओर जाते हुए देखा और घेर लिया।

घिरा देख गुरसेवक ने किया सरेंडर: गैंग क्राइम यूनिट (GCU) ने बिना कोई मौका गंवाए कार को चारों तरफ से घेर लिया। कार में सिर्फ ड्राइवर मौजूद था, जिसकी पहचान गुरसेवक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसे बिना किसी विरोध के मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गुरसेवक ने भी खुद को घिरा हुआ देख पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गैंगस्टर लॉरेंस पर अमेरिका में हत्या का केस, चार्जशीट दायर:गोल्डी बराड़ पर 50 हजार डॉलर इनाम; दावा- दोनों ने कनाडा में निज्जर की हत्या कराई

जालंधर , (PNL) : कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने …

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के …

नकोदर में दो स्कूली बसों में टक्कर:एक अनकंट्रोल होकर सड़क पर पलटी, अगला-पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त; लोगों ने ड्राइवर-कंडक्टर को निकाला बाहर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नकोदर के पास आज सुबह दो स्कूली बसों के बीच …

लुधियाना के नामी स्कूल में आग लगी:धुएं के बाद निकली लपटें, तुरंत छुट्‌टी कर बच्चों को घर भेजा गया

लुधियाना , ( PNL) : लुधियाना के नामी स्कूल में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। …

मोहाली में कनाडा भेजने के नाम पर ₹1.87 लाख ठगे:फर्जी ऑफर लेटर दिया, बचने के लिए 12 फोन नंबर बदले; केरल की रहने वाली

मोहाली , (PNL) : मोहाली में केरल की एक युवती से कनाडा भेजने के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!