Thursday , May 21 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर Khaan Saab शूटिंग में हुए घायल, खून से लहूलुहान हुए, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर के रहने वाले और धूरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान जालंधर में घायल हो गए। एक सीन के दौरान कांच में सिर मारने के शार्ट के दौरान कांच उनके माथे में चुभ गया और वो लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मैंबर ने उनको संभाला और टीशू पेपर से खून को साफ किया।

खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टा पर शेयर करते हुए का कि मैं अपने किरदार में बहुत डूब चुका था। कांच भी मोटा था और मैंने जोर से सिर मार दिया जिससे कांच टूटकर माथे में चुभ गया। मगर चोट का दर्द अब कम हो रहा है क्योंकि लोग मेरी एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। खान साब ने शूटिंग कहां हो रही थी, इसके बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना कहा कि कोई बात नहीं, माफी की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

जब कोई कलाकार अपने आर्ट या काम में पूरी रूह से डूब जाता है, तब ही ऐसी दमदार और यादगार चीजें निकलकर आती हैं। एक सच्चे कलाकार की पहचान ही यही है कि वो अपने किरदार में इस कदर खो जाए कि उसे नफा-नुकसान का होश ही न रहे। आपका यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती है। जब ऑडियंस इस तरह की शिद्दत और सच्चा जज्बा देखती है, तो वो सीधा दिल को छूता है। हालांकि इस शार्ट के लिए मैं अपने परिवार से भी माफी मांगता हूं क्योंकि उनको मेरे माथे से खून निकलता देख काफी दुख हुआ है।

शूटिंग के दौरान शीशे में सिर मारते पंजाब सिंगर खान साब।

शूटिंग के दौरान शीशे में सिर मारते पंजाब सिंगर खान साब।

चोट लगे के बाद भी जोश में नजर आए चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। खान साब ने कहा कि शीशा मोटा था, मुजे भी पता नहीं था लेकिन मैं अपने किरदार में ज्यादा ही खो गया था। ये सच में खतरनाक हो सकता था, किसी भी शूटिंग करने वाले को इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए और मैं भी आगे से रखूंगा। क्येरफुल रहा करो। मेरी इस हरकरत से कइयों को दुख लगा होगा तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। खान साब भाई, आपकी आवाज़ सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं।

फैंस ने लिखा-सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा एक फैंस वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आईना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

विवादों में घिरे हॉकी ओलंपियन मनदीप सिंह के पिता:जालंधर में बच्चों के साथ हाथापाई का आरोप; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जालंधर  , (PNL) :  भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी और ओलंपियन मनदीप सिंह के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!