Monday , July 20 2026
Breaking News

पंजाबी लेडी जेल गार्ड को कैदी से हुआ प्यार:कनाडा जेल में मोबाइल यूज करने देती, चेकिंग पर बचाती; अब 2 साल घर में नजरबंद रहेगी

कनाडा में पंजाबी मूल की एक लेडी जेल गार्ड को कैदी से प्यार हो गया। इसके बाद कैदी जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करने लगा और लेडी अफसर ने यह बात अधिकारियों से छिपाई। कई महीनों तक दोनों फोन पर बात करते रहते, जब चेकिंग होती तो लेडी अफसर कैदी को बचा लेती।

अब पकड़े जाने पर लेडी जेल गार्ड को 2 साल की कंडीशनल सजा सुनाई गई है। उसे कुछ समय के लिए घर में नजरबंद रहना होगा।

दरअसल, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया एरिया में नॉर्थ फ्रेजर प्रीट्रायल सेंटर की पूर्व करेक्शनल ऑफिसर (जेल गार्ड) रमनदीप (31) को अफसर के तौर पर विश्वासघात करने के लिए ये सजा सुनाई गई। रमनदीप अबॉट्सफोर्ड की रहने वाली हैं और पंजाबी मूल की हैं। उन्होंने मार्च 2021 में जेल गार्ड के रूप में नौकरी जॉइन की थी।

रमनदीप के वकील गगन नाहल पूरे मामले की जानकारी देते हुए।

रमनदीप के वकील गगन नाहल पूरे मामले की जानकारी देते हुए।

2021 से कैदी के साथ रिलेशन में थी

कनाडा पुलिस के अनुसार, सितंबर 2021 से लगभग 1 साल तक रमनदीप का कैदी के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप था। दोनों जेल के फोन सिस्टम और कैदी के पास मौजूद अवैध मोबाइल के जरिए संपर्क में रहते थे। इस फोन के जरिए अन्य गतिविधियां भी चल रही थीं।

चेकिंग के दौरान प्रेमी कैदी को बचा लेती थी

रमनदीप और कैदी के बीच ये लव अफेयर पोर्ट कोक्विटलाम के नॉर्थ फ्रेजर प्रिट्रायल सेंटर में बना। महिला अफसर ने अदालत में माना कि उसे पता नहीं कि कैदी को सेलफोन कैसे मिला था, लेकिन वह चेकिंग से पहले अलर्ट तकर देती थी।

कनाडा की वह जेल जहां रमनदीप जेल गार्ड के तौर पर नौकरी करती थीं।

कनाडा की वह जेल जहां रमनदीप जेल गार्ड के तौर पर नौकरी करती थीं।

जानिए कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया…

जज बोलीं-इसने सहयोगियों की जान जोखिम में डाली

24 जून को सजा सुनाते हुए जज दिबा माज्ज़ुब ने कहा, मैं स्वीकार करता हूं कि रमनदीप को अपने किए पर पछतावा है। उन्होंने पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया कि यह कोई छोटी चूक नहीं थी, कि उन्होंने अपने सहयोगियों को जोखिम में डाला। इसलिए उसे घर में नजरबंद रखने की 2 साल की सजा सुनाई जाती है।

वकील बोले- पता था, परिणाम भुगता ही होगा

रमनदीप के वकील गगन नाहल ने कहा कि जब भी आप भरोसे के पद पर होते हैं, तो आपको उस अधिकार का सम्मान और आदर करना होता है। यह एक ऐसा मामला है जहां मेरी क्लाइंट ने स्वीकार किया है कि उसने गलती की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!