Monday , August 31 2026
Breaking News

पंजाब- ASI ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी:अमृतसर के रहने वाले, तरनतारन में चौकी प्रभारी थे; सरकारी क्वार्टर में सुसाइड की 2 वजहें

पंजाब के तरनतारन में पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वह करीब चार महीनों से कैरों पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार रात में नाकाबंदी की ड्यूटी पूरी करने के बाद एएसआई ने अपने क्वार्टर में ही सुसाइड कर लिया। वो स्टाफ की कमी और तबादला न होने की वजह से नाराज चल रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रविशेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी एंगल ले जांच की जा रही है।

एएसाई अमरजीत सिंह ने अपने सरकारी क्वार्टर में खुद को गोली मारी।

एएसाई अमरजीत सिंह ने अपने सरकारी क्वार्टर में खुद को गोली मारी।

अमृतसर के रहने वाले, तरनतारन में तैनाती मृतक एएसआई की पहचान अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। वह तरनतारन के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कैरो पुलिस चौकी में प्रभारी के पद पर तैनात थे।

रात को क्वार्टर में चली गोली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात अमरजीत सिंह ने अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ डिनर किया । इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह अपने सरकारी क्वार्टर में आराम करने के लिए चले गए। कुछ समय बाद क्वार्टर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।

खून से लथपथ मिले, पास पड़ी थी सर्विस पिस्टल गोली की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो अमरजीत सिंह खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके पास उनकी सर्विस पिस्टल भी पड़ी हुई थी। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

स्टाफ की कमी और तबादले को लेकर नाराज थे सूत्रों के अनुसार, अमरजीत सिंह पिछले कुछ समय से स्टाफ की कमी और बढ़ते कार्यभार को लेकर परेशान थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से तबादले की मांग भी की थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा कि अभी मामले की जांच जारी है।

पुलिस बोली- सुसाइड की वजह साफ नहीं

पुलिस के अनुसार, फिलहाल सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, एएसआई अमरजीत सिंह ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका कारण पता लगाया जा रहा है। पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पट्टी अदालत परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरमीत सिंह ने भी अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!