Wednesday , November 11 2026
Breaking News

पंजाब में 4 दिन हीट वेव-आंधी का अलर्ट:50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तापमान सामान्य से अधिक

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में तेज धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा है। राज्य में बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 27 से 30 अप्रैल तक राज्य में हीटवेव, वार्म नाइट और आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 मई को लू से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन 2 मई से फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक आज 7 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान, बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। जबकि 9 जिलों में फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहालीमें लू चलने का अनुमान है।

7 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक

7 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा, जिनमें चंडीगढ़ (40.8), लुधियाना (42.4), पटियाला (42.4), बठिंडा (43.7), एसबीएस नगर (40.5), फरीदकोट (42.8) और रूपनगर (41.4) शामिल हैं। 6 जिलों में तापमान 35 से 40 डिग्री के बीच रहा, जैसे अमृतसर (39.3), पठानकोट (38.8), फाजिल्का (39.9), फिरोजपुर (39.0), होशियारपुर (37.9) और मोगा (39.4) डिग्री दर्ज किया गया है।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है।

मौसम का सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जो लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 80° पूर्व देशांतर और 32° उत्तरी अक्षांश के आसपास बना हुआ है।

आने वाले दिनों का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक 27 अप्रैल से 2 मई तक कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन तापमान स्थिर रहेगा, उसके बाद 2 से 4 डिग्री की गिरावट संभव है। 26 व 27 अप्रैल को कुछ इलाकों में लू चल सकती है, जबकि 2 मई को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है।

28 से 30 अप्रैल के बीच कई जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसमें हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

आने वाले तीन दिन इस तरह का मौसम रहेगा 28 अप्रैल – 22 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर/मोहाली) में कुछ स्थानों पर बारिश, आंधी-तूफान/बिजली के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी।

29 अप्रैल – 14 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर/मोहाली में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान/बिजली के साथ 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

30 अप्रैल – आठ जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली में कुछ स्थानों पर धी-तूफान/बिजली के साथ 30–40 किमी/घंटा की तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!