Tuesday , October 20 2026
Breaking News
Screenshot

कनाडा में पंजाबी युवती का घर की सीढ़ियों के पास मिला शव, वर्क परमट पर गई थी विदेश, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर कनाडा से आ रही है। पंजाब के अहमदगढ़ की युवती की कनाडा के ब्रैम्पटन में मौत हो गई। उसका शव घर की सीढ़ियों के पास मिला है। उसकी मौत कैसे हुई इसके बारे में परिवार को भी अभी तक कुछ भी पता नहीं है। प्रतिभा की उम्र 29 साल थी और वो करीब साढ़े तीन साल पहले कनाडा गई थी। परिजनों के मुताबिक उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं।

शनिवार की दोपहर संजीव और उनकी पत्नी इंदु जिंदल बेहद खुश थे। प्रतिभा ने फोन पर उनसे लंबी बात की थी और वह अपने काम व जीवन को लेकर काफी उत्साहित थी। लेकिन शाम होते ही स्थिति बदल गई। परिजनों ने प्रतिभा के मोबाइल पर कई कॉल किए, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका के बीच उन्होंने प्रतिभा के इंप्लायर को फोन किया। कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत कनाडाई पुलिस से संपर्क कर दखल देने की मांग की।

कनाडाई पुलिस की जांच जारी

कनाडा की ब्रैम्पटन पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने मृतका की दिनचर्या और उसके करीबियों के बारे में जानकारी जुटाई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

एमएससी गोल्ड मेडलिस्ट थी प्रतिभा

प्रतिभा गुप्ता पढ़ाई में बेहद होनहार थी। एमएससी मैथ्स थी और विदेश जाने से पहले वह पंजाब में एक अध्यापिका के रूप में सेवाएं दे रही थी। करीब साढ़े तीन साल पहले वह वर्क परमिट पर कनाडा गई थी और वर्तमान में वहां एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत थी। हालांकि, उसे अभी तक कनाडा की स्थायी निवासी (PR) का दर्जा नहीं मिला था।

शव लाने के लिए सरकार से गुहार

अपनी इकलौती संतान को खोने वाले माता-पिता अब बेबस हैं। वे बस इतना चाहते हैं कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर एक बार फिर पंजाब की धरती पर आ सके। फतेहगढ़ साहिब के सांसद अमर सिंह बोपाराय ने इस मामले में गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैंने विदेश मंत्रालय (MEA) से संपर्क कर इस दुखद मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि मृतका के शव को जल्द से जल्द अहमदगढ़ लाया जा सके।”

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के पूर्व MLA सिमरजीत बैंस को एक साल कैद:पूर्व सेहत मंत्री पर लगाए थे आरोप; मानहानि केस में सजा के बाद बोले- मैं राहुल गांधी का साथी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब की राजनीति में अपने आक्रामक तेवरों के लिए मशहूर लोक इंसाफ …

लुधियाना में तेज रफ्तार ट्राले ने दंपती को कुचला:बाइक पर जा रहे थे, दूर तक घसीटता ले गया; पत्नी की मौत

लुधियाना , (PNL) ; लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग पर हलवारा एयरफोर्स स्टेशन के मेन गार्ड रूम के नजदीक …

फाजिल्का में 1.538 किलो हेरोइन बरामद:ग्लॉक पिस्तौल पकड़ी, NCB ने नाबालिग समेत 3 दबोचे; फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी मुख्य हैंडलर

फाजिल्का , (PNL) : फाजिल्का में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने हेरोइन तस्करी के खिलाफ …

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक:पैराग्लाइडर और गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस कमिश्नरेट …

अमृतसर में 6 जगह होगा रावण दहन:दुर्ग्याणा ग्राउंड में जलेगा 100 फीट ऊंचा पुतला, सुरक्षा के कड़े इंतजाम; पुलिस अलर्ट

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की …

जालंधर में 147 साल बाद दशहरे का स्थान बदला:बल्टर्न पार्क की जगह इंडस्ट्रियल एरिया में होगा पुतला दहन, 5 स्थानों पर बड़े आयोजन

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाने …

दशहरे पर बिकने से पहले 50 KG बासी पेठा पकड़ा:जालंधर में फूड सेफ्टी विंग की चेकिंग; चना बर्फी, नमकीन और फैनियों के सैंपल भरे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में दशहरा पर बिकने से पहले 50 किलो पेठा नष्ट करवाया …

बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार …

जालंधर में नितिन कोहली की अनूठी पहल, दशहरे के बाद सफाई करेंगे युवा, पौधारोपण भी होगा

जालंधर, (PNL) : उत्सव रावण दहन के साथ समाप्त हो सकते हैं, लेकिन पर्यावरण के …

जालंधर : फ्रेंड्स कॉलोनी और हरगोबिंद नगर में लोक मिलनी, मेयर वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जालंधर, (PNL) : जालंधर में लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए …

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!