Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर में महिला ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर:गंभीर घायल, बाइक चकनाचूर; भागने से रोकने वाले युवक को ईंट-डंडे से पीटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के वडाला चौक में एक कार सवार महिला ने स्विगी डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब एक अन्य युवक ने महिला को भागने से रोका, तो महिला ने उलटा लड़कों को बुलाकर उस पर ईंट व डंडों से हमला करवा दिया।फिलहाल पुलिस कार नंबर के जरिए महिला की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि युवक की एक आंख बाहर आ गई और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया। उसकी बाइक भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

हादसे के बाद महिला ने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एक अन्य कार सवार युवक ने बहादुरी दिखाते हुए महिला का पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर रोक लिया। जब युवक ने उसे समझाने की कोशिश की, तो महिला बहस करने लगी।इस दौरान महिला ने फोन करके कुछ लड़कों को मौके पर बुला लिया। आते ही लड़कों ने मदद करने वाले युवक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने ईंट और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे युवक को जान बचाकर भागना पड़ा। युवक की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। घायल डिलीवरी बॉय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!