Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब के एक बड़े आदमी को मारने का प्लान बना रहे बब्बर खालसा ग्रुप के तीन गुर्गे गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस ने टारगेट किलिंग की कोशिश को नाकाम करते हुए आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के तीन गुर्गों को सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। सभी आतंकी जिला गुरदासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनसे छह पिस्टल और 275 कारतूस बरामद किए हैं। इनकी पहचान शकील अहमद उर्फ लाडी गुज्जर (24) वासी गांव संधवां जिला गुरदासपुर, लवप्रीत सिंह उर्फ लंबू (21) वासी गांव पिंदा दादू जोध जिला गुरदासपुर और सरूप सिंह उर्फ घुल्ला (26) वासी कोठा जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है।

आईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत भुल्लर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते बताया कि आरोपियों से तुर्किये के बने 9 एमएम के तीन पिस्टल व 30 कारतूस, .30 बोर के तीन पिस्टल व 195 कारतूस और .32 बोर के 50 कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से आतंकवादी गतिविधियों को चला रहा आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के कहने पर उन्होंने पंजाब के एक बड़े शहर के व्यक्ति को निशाना बनाने की तैयारी की थी।

इसके लिए उन्होंने उस व्यक्ति के शहर में जाकर कुछ दिन पहले रेकी भी की थी और वहां कुछ दिन रुके भी थी। इसके बाद वे विदेश में बैठे अपने आका के आदेश का इंतजार कर रहे थे लेकिन उससे पहले पकड़े गए। पुलिस ने सबसे पहले 21 अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर खरड़ से शकील अहमद को पकड़ा। इसके बाद ऑपरेशन चलाकर दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उन्हें उनके गांवों में जाकर ही पकड़ा।

बीकेआई ने पाकिस्तान की संस्था आईएसआई के साथ मिलकर ड्रोन से पहुंचाए थे हथियार

पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रिंदा ने आईएसआई के साथ मिलकर ड्रोन से बार्डर एरिया के जरिए हथियार पहुंचाए थे। इन आतंकवादियों को पकड़ने के अलावा पुलिस ने दो और व्यक्तियों की पहचान की है जिन्होंने इन्हें हथियार मुहैया करवाए थे। पकड़े गए तीनों आतंकवादी रिंदा के अलावा हैंडलर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पच्छिया हाल वासी यूएसए, करनबीर सिंह उर्फ राजा वासी गांव गुजरपुरा भंगाली जिला अमृतसर और निशान सिंह हाल वासी यूएसए के भी संपर्क में थे।

गुरदासपुर के रहने वाले हैं सभी आतंकवादी, जेल में मिलने के बाद रिंदा के लिए करने लगे काम

सूत्रों से पता चला है कि तीनों आरोपी जेल में मिले थे। एक ही जिले के होने के चलते उनमें दोस्ती हो गई और उसके बाद रिंदा के संपर्क में आकर उसके लिए काम करने लगे थे। उन्हें विदेश से फंडिंग भी आ रही थी। इनमें से किसी भी आरोपी पर रंगदारी मांगने, फायरिंग करने और टारगेट किलिंग का केस अभी सामने नहीं आया है। हालांकि इनके खिलाफ प्रॉपर्टी केस, असलहा एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस संबंधी भगवान वाल्मीकि योग आश्रम रहीमपुर में राज्य स्तरीय समागम, डॉ. गुरप्रीत कौर मान हुई नतमस्तक

जालंधर, (PNL) : भगवान वाल्मीकि महाराज जी के प्रकट दिवस के संबंध में आज भगवान …

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!