Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब में दिल दहला देने वाली घटना, स्टंट करते समय अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक की मौत, देखें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम सारचूर में खेल मेले के दौरान ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहे एक युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुखमनदीप सिंह ठट्ठा के रूप में हुई है। जो एक खेल मेले में ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहा था। हादसा ट्रैक्टर पर स्टंट करते वक्त ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से हुआ। युवक सुखमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक युवक ट्रैक्टर स्टंट के लिए मशहूर था और उसे 1575 के नाम से जाना जाता था। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे युवक सुखमनदीप पहले ट्रैक्टर पर खतरनाक स्टंट करता है और फिर चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर जाता है। बेकाबू ट्रैक्टर पर चढ़कर रेस धीमी करने की कोशिश में उसके पैर कांपने लगते हैं और वह अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आ जाता है। इसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!