Friday , October 16 2026
Breaking News

नूरमहल पुलिस ने अरेस्ट किए 4 नशा तस्कर:नशीली गोलियां, हेरोइन और इंजेक्शन बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले की नूरमहल थाना पुलिस ने इलाके में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां, हेरोइन, नशीले इंजेक्शन और नशा सेवन की सामग्री बरामद की है। चारों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।नूरमहल के एसएचओ बलजिंदर सिंह के अनुसार, गश्त के दौरान एएसआई सुखविंदर सिंह की टीम ने बलविंदर सिंह उर्फ बालंदू निवासी पट्टी बादल, बंदाला, नूरमहल, जालंधर को पकड़ा। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार था और उसके पास से नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया है।

इसके अलावा, नूरमहल के वार्ड नंबर 11 कॉलोनी में गश्त के दौरान गुरविंदर राम उर्फ काका निवासी पंडोरी मुशरकाती, सदर जमशेर, जालंधर को नशा करते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक पैकेट, एक लाइटर, 10 रुपए का नोट और एक बोतल का ढक्कन बरामद हुआ। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27, 61 और 85 के तहत एफआईआर नंबर 121 दर्ज की गई है।

पुलिस ने राहुल उर्फ ज्ञानी निवासी ऋषि नगर, नकोदर को काबू किया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 32 नशीली गोलियां मिलीं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61 और 85 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।चौथी कार्रवाई में एएसआई सुखविंदर सिंह की टीम ने तलवान रोड पर कंडोला कलां के पास निंदर पाल (निवासी इस्माइलपुर, मेहतपुर, जालंधर) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 41.15 ग्राम हेरोइन और बिना लेबल वाले 53 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 22/21 दर्ज किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

जालंधर पहुंचे CM मान-कुछ देर में करेंगे संबोधित:फिल्लौर में SSPs, DC से भी मिलेंगे, नशा रोकने पर प्लानिंग

जालंधर , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान आज जालंधर में हैं। कुछ ही …

जालंधर सांसद चन्नी ने शुरू किया ‘मिशन चिट्टा सोना’:रात को टिप्पर में बैठकर खनन साइट पर पहुंचे, बोले- केजरीवाल और मान ने रेत लूटा

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सांसद चरणजीत चन्नी ने अवैध खनन को लेकर नया अभियान …

जालंधर में घर में घुसी बेकाबू स्कूल बस:टक्कर से गेट टूटा, दीवारों में दरारें आईं; 10 बच्चों में से एक को चोट लगी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक स्कूल बस …

जालंधर कैंट में AAP का हलका इंचार्ज बदला:राजविंदर थियाड़ा की जगह दीपक बाली को लगाया; परगट सिंह के खिलाफ लड़ सकते चुनाव

जालंधर , (PNL) : आम आदमी पार्टी ने जालंधर कैंट के हलका इंचार्ज को बदल दिया …

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड : मानसा में तनावपूर्ण माहौल, न्याय समिति ने बैठक करने से इनकार किया

मानसा , (PNL) : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ …

पंजाब बंद का असर, बाजार सुनसान; गुरु नानक मिशन चौक पर भारी पुलिस बल तैनात

जालंधर  , (PNL) : नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर जोटा की हत्या के विरोध में आज, 15 अक्टूबर …

अमृतसर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर फायरिंग:कमर में लगी गोली, 25-30 राउंड चलाए; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा घर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के झंडेर में स्कॉर्पियो सवार युवक पर हमला कर फायरिंग की …

Jalandhar में कांग्रेस भवन की दुकानों पर कार्रवाई का खतरा:पार्टी ने जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया, राजिंदर बेरी बोले- जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट जाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कांग्रेस भवन की दुकानों को गिराने का मामला एक बार …

AAP विधायकों की पेशी अब 16 अक्टूबर को होगी:पंजाब बंद के समर्थन में अकाल तख्त का फैसला; जांच समिति की मीटिंग भी स्थगित

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आम …

झोटा मर्डर केस के विरोध में BJP का प्रदर्शन:जालंधर DC ऑफिस के सामने CM का पुतला फूंका; कहा-कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई

जालंधर , (PNL) : मानसा में झोटा मर्डर केस के विरोध में जालंधर में बीजेपी कार्यकर्ताओं …

लुधियाना में पति ने चाकू से किया अटैक:पत्नी की गर्दन चोटिल, बड़े बेटे के फेफड़े में भरा खून; सुसर की 7 इंच छाती कटी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के संगोवाल में घरेलू विवाद सुलझाने के लिए हुई बातचीत के …

जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट, एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज डेस्क, (PNL) : जयपुर एयरपोर्ट पर विमान हाईजैक होने के अलर्ट के बाद हड़कंप …

मैड संधू हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार:3 पिस्टल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद; अमृतसर में गोलियां मारकर भागा था

अमृतसर , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर व मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू उर्फ मधुसूदन हत्याकांड में पंजाब …

लुधियाना में निगम इंस्पेक्टर की दिलेरी:राहगीरों को लुटते देख अकेले भिड़े, लुटेरों की बाइक को टक्कर मारी; खुद की गाड़ी का शीशा टूटा

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घोड़ा छाप कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने बाइक सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!